साहिबगंज नगर परिषद में घमासान, बोर्ड बैठक का बहिष्कार; पार्षदों ने EO पर लगाए गंभीर आरोप
अध्यक्ष ने विकास कार्य ठप होने और राजस्व घाटे पर उठाए सवाल
साहिबगंज नगर परिषद की बोर्ड बैठक सोमवार को भारी हंगामे के बीच पार्षदों के बहिष्कार के कारण प्रभावित रही। अध्यक्ष रामनाथ पासवान समेत कई पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह पर मनमानी, विकास कार्य रोकने और बोर्ड के निर्णयों की अनदेखी का आरोप लगाया।
साहिबगंज: नगर परिषद में नया बोर्ड आने के 4 महीने बाद ही सब-कुछ ठीक नहीं चल रहा। सोमवार को नगर परिषद सभागार में अध्यक्ष रामनाथ पासवान की अध्यक्षता में बुलाई गई बोर्ड बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक शुरू होते ही सभी वार्ड पार्षद बहिष्कार कर सभागार से बाहर निकल गए।
4 महीने में विकास शून्य, EO कर रहे मनमानी: अध्यक्ष
अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने कहा कि चुनाव जीतकर आए 4 महीने हो गए, लेकिन शहर की जनता जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और आवास योजना को लेकर परेशान है। जनता हमसे विकास का हिसाब मांग रही है, लेकिन हकीकत यह है कि एक भी काम नहीं हुआ।

हो रही महिला पार्षदों की अनदेखी

EO हटाओ, जनहित के काम करो
वार्ड पार्षद संजू देवी, सुरेंद्र यादव और पार्षद चमरू उरांव ने भी कार्यपालक पदाधिकारी पर बोर्ड के निर्णयों को अनदेखा करने का आरोप लगाया। सुरेंद्र यादव ने कहा 50 से ज्यादा जनहित प्रस्ताव पास हुए, लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी ने कुछ नहीं किया। चमरू उरांव ने पुराने विकास कार्यों का हिसाब मांगते हुए लाइट, आवास और विकास कार्य शुरू करने की मांग की।
बैठक में सभी वार्ड पार्षद रहे मौजूद
बैठक में उपाध्यक्ष विनीता देवी, वार्ड पार्षद सुशील भरतिया, संजू देवी, रौशनी देवी, बेबी खातून, शेखर कुमार पासवान, सुनीता सिन्हा, रश्मि चोखानी, रिफत प्रवीण, पार्वती देवी, रंजीत प्रसाद साह, हिना प्रवीण, बुशरा तहरीम, अमित कुमार साह, नजरुल बारी, अमृता कुमारी, सुनीता देवी, कंचन देवी, वर्षा कुमारी, दीपा देवी, सीमा देवी, सुरेंद्र यादव, मनोज तांती, दुलारी देवी, आरती कुमारी, चमरू उरांव, अंजली कुमारी, पार्वती उरांव, सिटी मैनेजर रवि कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
नियम संगत काम हो रहा, पोर्टल में दिक्कत: EO
वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जाति, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। कुछ दिनों से पोर्टल में तकनीकी दिक्कत थी, इसलिए देरी हुई। विभाग से बात हो चुकी है। मनमानी का आरोप गलत है, सारा काम नियम के तहत हो रहा है।
अध्यक्ष ने गरिमा पर उठाए सवाल
विवाद यहीं नहीं रुका। अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर की मांग की। पत्र में उन्होंने लिखा कि आपके कथन अनुसार आवेदन देने के बाद ही हस्ताक्षर करने देंगे। मुझे पता है आप मुझे अध्यक्ष नहीं समझ रहे। आप मुझे कार्यालय बुलाकर हस्ताक्षर ले सकते हैं। नगर परिषद के दो गुटों में बंटने से शहर के विकास कार्य ठप्प पड़ गए हैं। अब देखना होगा कि नगर विकास विभाग इस विवाद पर क्या कार्रवाई करता है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

