गिरिडीह के राजवीर डी. ने राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता कांस्य, झारखंड का बढ़ाया मान

उपायुक्त रामनिवास यादव ने दी बधाई, कहा— युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियां जिले और राज्य के लिए गौरव का विषय

गिरिडीह के राजवीर डी. ने राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता कांस्य, झारखंड का बढ़ाया मान
राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतने वाले गिरिडीह के खिलाड़ी राजवीर डी.

बेंगलुरु में आयोजित ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में गिरिडीह के युवा खिलाड़ी राजवीर डी. ने अपने जोड़ीदार संबित रमेश के साथ अंडर-15 डबल्स वर्ग में कांस्य पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया।

गिरिडीह। बेंगलुरु में आयोजित प्रतिष्ठित ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में गिरिडीह के होनहार खिलाड़ी राजवीर डी. ने अपने जोड़ीदार संबित रमेश के साथ अंडर-15 डबल्स वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज़ मेडल) हासिल कर गिरिडीह एवं झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता केवल दोनों खिलाड़ियों की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे जिले और राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास से प्राप्त यह उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

उपायुक्त ने कहा कि आज के युवा यदि खेलों में पूरी लगन और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ें, तो वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। राजवीर और संबित ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर यह सिद्ध किया है कि झारखंड की प्रतिभाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उचित मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच की है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि जिले की प्रतिभाएं राज्य और देश का नाम रोशन करती रहें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजवीर और संबित भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत के लिए अनेक पदक प्राप्त करेंगे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की समीक्षा बैठक की

उपायुक्त रामनिवास यादव ने दोनों खिलाड़ियों के अभिभावकों, प्रशिक्षकों तथा इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों को भी बधाई देते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे परिवार, प्रशिक्षक और खेल संस्थानों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। जिला प्रशासन, गिरिडीह की ओर से दोनों खिलाड़ियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

यह भी पढ़ें: खटिया पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद, उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया SIR-2026 अभियान का निरीक्षण

खेल जगत से बधाइयों का तांता

राजवीर डी. एवं उनके जोड़ीदार संबित रमेश की इस उल्लेखनीय राष्ट्रीय उपलब्धि पर झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव, जिला खेल पदाधिकारी, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव, इनडोर स्टेडियम, गिरिडीह की प्रबंधन समिति, बैडमिंटन प्रशिक्षक मुकेश कुमार, झारखंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों तथा जिलेवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड और देश का नाम निरंतर गौरवान्वित करेंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान
सरला बिरला विश्वविद्यालय का रिकॉर्डतोड़ प्लेसमेंट, 415+ छात्रों को मिली नौकरी; ₹32.5 लाख तक का पैकेज
ईएसएल स्टील ने ‘मिलेट मिशन’ की शुरुआत की, जलवायु अनुकूल खेती और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा
झारखंड में भूमि अधिग्रहण नहीं होने से NH-522 सड़क परियोजना रद्द: जे.पी. पांडेय
झारखंड की दीदियों ने रचा इतिहास, आम्रपाली आम ने दुबई के बाजार में बनाई पहचान
हिमांशु हत्याकांड को लेकर सवालों के घेरे में जमशेदपुर पुलिस, पिता पहुंचे राज्यपाल के पास; नीरज सिंह कैसे बने अभियुक्त?
साहिबगंज नगर परिषद में घमासान, बोर्ड बैठक का बहिष्कार; पार्षदों ने EO पर लगाए गंभीर आरोप
JPSC बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
भाजपा ने राज्यपाल से की हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, आदित्य साहू के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
गिरिडीह के राजवीर डी. ने राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता कांस्य, झारखंड का बढ़ाया मान
पलामू CSP लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2022 की चर्चित वारदात में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
देवघर निर्वाचन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश