ईएसएल स्टील ने ‘मिलेट मिशन’ की शुरुआत की, जलवायु अनुकूल खेती और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

500 एकड़ भूमि पर मोटे अनाज की खेती को मिलेगा प्रोत्साहन

ईएसएल स्टील ने ‘मिलेट मिशन’ की शुरुआत की, जलवायु अनुकूल खेती और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा
ईएसएल स्टील के ‘मिलेट मिशन’ की शुरुआत के अवसर पर उपस्थित अधिकारी एवं प्रतिभागी

ईएसएल स्टील लिमिटेड ने बोकारो में प्रोजेक्ट WADI एवं CLAP के तहत ‘मिलेट मिशन’ की शुरुआत की है। इस पहल के तहत 500 एकड़ भूमि पर मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन से जोड़ा जाएगा।

बोकारो: ग्रामीण विकास और सतत आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ईएसएल स्टील लिमिटेड ने प्रोजेक्ट WADI एवं CLAP (कम्युनिटी लाइवलीहुड एंड एग्रीकल्चर प्रोग्राम) के तहत ‘मिलेट मिशन’ की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य कंपनी के परिचालन क्षेत्रों में 500 एकड़ भूमि पर मोटे अनाज (मिलेट) की खेती को बढ़ावा देना है, जिससे किसानों की आय बढ़े, पोषण बेहतर हो, जलवायु अनुकूल खेती को प्रोत्साहन मिले और महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिलें।

मिलेट कम पानी में उगने वाली, पौष्टिक और बदलते मौसम में भी बेहतर उत्पादन देने वाली फसल है। इस मिशन के तहत किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग और बाजार से जोड़ने में सहायता दी जाएगी।

इस पहल के प्रमुख उद्देश्य हैं:

  • जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देना।
  • पौष्टिक आहार को बढ़ावा देकर पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना।
  • मिलेट आधारित उत्पादों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाना।
  • स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की महिलाओं को प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना।

इस कार्यक्रम का आयोजन ईएसएल स्किल स्कूल में किया गया। इस अवसर पर श्री कुणाल दरिपा, हेड-सीएसआर; आकर्ष पांडेय, प्रोजेक्ट लीड-WADI एवं CLAP; वेद प्रकाश सिंह, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, ग्रामीण सेवा संघ; तथा अंजनी कुमार सिन्हा, ट्रेनर, WADI एवं CLAP उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: चास के कुर्रा में छापेमारी से हड़कंप, शराब दुकान से मिली 556 एक्सपायरी बियर

इस पहल पर अपने विचार साझा करते हुए ईएसएल स्टील लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने कहा, “मिलेट मिशन आत्मनिर्भर और समृद्ध ग्रामीण समुदायों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारा उद्देश्य किसानों को ऐसी टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ना है, जो उनकी आय बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दें।”

यह भी पढ़ें: यातायात नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, अब ऑनलाइन कट रहा है चालान

ईएसएल स्टील इस पहल के माध्यम से झारखंड में सतत कृषि, ग्रामीण विकास और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान
सरला बिरला विश्वविद्यालय का रिकॉर्डतोड़ प्लेसमेंट, 415+ छात्रों को मिली नौकरी; ₹32.5 लाख तक का पैकेज
ईएसएल स्टील ने ‘मिलेट मिशन’ की शुरुआत की, जलवायु अनुकूल खेती और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा
झारखंड में भूमि अधिग्रहण नहीं होने से NH-522 सड़क परियोजना रद्द: जे.पी. पांडेय
झारखंड की दीदियों ने रचा इतिहास, आम्रपाली आम ने दुबई के बाजार में बनाई पहचान
हिमांशु हत्याकांड को लेकर सवालों के घेरे में जमशेदपुर पुलिस, पिता पहुंचे राज्यपाल के पास; नीरज सिंह कैसे बने अभियुक्त?
साहिबगंज नगर परिषद में घमासान, बोर्ड बैठक का बहिष्कार; पार्षदों ने EO पर लगाए गंभीर आरोप
JPSC बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
भाजपा ने राज्यपाल से की हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, आदित्य साहू के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
गिरिडीह के राजवीर डी. ने राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता कांस्य, झारखंड का बढ़ाया मान
पलामू CSP लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2022 की चर्चित वारदात में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
देवघर निर्वाचन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश