समृद्ध झारखंड
समाचार  राज्य  धनबाद  झारखण्ड 

सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, एरिया-5 में 13 टन अवैध कोयला और दो बाइक जब्त

सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, एरिया-5 में 13 टन अवैध कोयला और दो बाइक जब्त धनबाद के एरिया-5 में सीआईएसएफ ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। पहली कार्रवाई में 22/12 माइंस के पास कोयले से लदी दो बाइक जब्त की गईं, जबकि तस्कर मौके से फरार हो गए।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

रांची नगर निगम ने डीएवी गांधीनगर स्कूल में बांटे 100 फलदार पौधे, बच्चों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

रांची नगर निगम ने डीएवी गांधीनगर स्कूल में बांटे 100 फलदार पौधे, बच्चों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ रांची नगर निगम और प्रिज्मोलॉइन के संयुक्त तत्वावधान में सीसीएल डीएवी गांधीनगर स्कूल में पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत 100 फलदार पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ते हुए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।
Read More...
समाचार  राज्य  पलामू  झारखण्ड 

ध्रुव शंकर दुबे के निधन से पलामू ने खोया समाजसेवा का एक सशक्त स्तंभ: हृदयानंद मिश्र

ध्रुव शंकर दुबे के निधन से पलामू ने खोया समाजसेवा का एक सशक्त स्तंभ: हृदयानंद मिश्र झारखंड सरकार के हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हृदयानंद मिश्र ने वरिष्ठ समाजसेवी, पूर्व इंटक नेता और अध्यात्म प्रेमी स्वर्गीय ध्रुव शंकर दुबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दुबे का व्यक्तित्व बहुआयामी था और उन्होंने श्रमिक हित, समाजसेवा, धार्मिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान दिया।
Read More...
समाचार  राष्ट्रीय 

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटन तहसील स्थित खामगांव में बुधवार सुबह बिजली का करंट लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार टूटी हुई केबल बिजली की मुख्य लाइन के संपर्क में आने से उसमें करंट प्रवाहित हो गया था।
Read More...
समाचार  राज्य  पलामू  झारखण्ड 

सिक्का गांव में मातम, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत; सातवां सदस्य अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहा

सिक्का गांव में मातम, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत; सातवां सदस्य अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहा पलामू जिले के पड़वा प्रखंड स्थित सिक्का गांव में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। रिम्स में इलाजरत लाखो देवी ने मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया, जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य अब भी भर्ती है। प्रारंभिक जांच में सरसों के तेल में आर्जीमोन (कटैला) के बीजों की मिलावट के कारण ड्रॉप्सी बीमारी की पुष्टि हुई है।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

जेएलकेएम के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष बनने पर सूरज नारायण महतो का सम्मान

जेएलकेएम के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष बनने पर सूरज नारायण महतो का सम्मान झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा (जेएलकेएम) के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर टाटीसिल्वई निवासी युवा नेता सूरज नारायण महतो को कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। युवा कुर्मी नेता संजय पटेल ने समर्थकों के साथ उनके आवास पहुंचकर माला पहनाई और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान

इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान रांची सदर अस्पताल में इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी द्वारा सेवा एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान डायलिसिस मरीजों को सहयोग प्रदान किया गया तथा स्त्री रोग वार्ड की महिला मरीजों के बीच पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित की गई।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

सरला बिरला विश्वविद्यालय का रिकॉर्डतोड़ प्लेसमेंट, 415+ छात्रों को मिली नौकरी; ₹32.5 लाख तक का पैकेज

सरला बिरला विश्वविद्यालय का रिकॉर्डतोड़ प्लेसमेंट, 415+ छात्रों को मिली नौकरी; ₹32.5 लाख तक का पैकेज सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) ने वर्ष 2026 में शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड बनाया है। अब तक 415 से अधिक विद्यार्थियों का देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हो चुका है। बी.टेक (सीएसई) के दो छात्रों को यूएई की प्रौद्योगिकी कंपनी Eurusis में ₹32.5 लाख और ₹31 लाख वार्षिक पैकेज के साथ अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट मिला है।
Read More...
समाचार  राज्य  बोकारो  झारखण्ड 

ईएसएल स्टील ने ‘मिलेट मिशन’ की शुरुआत की, जलवायु अनुकूल खेती और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

ईएसएल स्टील ने ‘मिलेट मिशन’ की शुरुआत की, जलवायु अनुकूल खेती और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा ईएसएल स्टील लिमिटेड ने बोकारो में प्रोजेक्ट WADI एवं CLAP के तहत ‘मिलेट मिशन’ की शुरुआत की है। इस पहल के तहत 500 एकड़ भूमि पर मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन से जोड़ा जाएगा।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

झारखंड में भूमि अधिग्रहण नहीं होने से NH-522 सड़क परियोजना रद्द: जे.पी. पांडेय

झारखंड में भूमि अधिग्रहण नहीं होने से NH-522 सड़क परियोजना रद्द: जे.पी. पांडेय भाजपा किसान मोर्चा के नेता जय प्रकाश पांडेय ने आरोप लगाया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण NH-522 सड़क परियोजना की स्वीकृत राशि लैप्स हो गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के कारण झारखंड की कई सड़क परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

झारखंड की दीदियों ने रचा इतिहास, आम्रपाली आम ने दुबई के बाजार में बनाई पहचान

झारखंड की दीदियों ने रचा इतिहास, आम्रपाली आम ने दुबई के बाजार में बनाई पहचान झारखंड के देवघर और गुमला जिले में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित 2 टन आम्रपाली आम की पहली खेप दुबई पहुंच गई है। जेएसएलपीएस के माध्यम से भेजे गए इन आमों को दुबई के प्रतिष्ठित लूलू मॉल में बिक्री के लिए रखा गया है, जहां इन्हें ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

हिमांशु हत्याकांड को लेकर सवालों के घेरे में जमशेदपुर पुलिस, पिता पहुंचे राज्यपाल के पास; नीरज सिंह कैसे बने अभियुक्त?

हिमांशु हत्याकांड को लेकर सवालों के घेरे में जमशेदपुर पुलिस, पिता पहुंचे राज्यपाल के पास; नीरज सिंह कैसे बने अभियुक्त? जमशेदपुर के बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर झारखंड पुलिस की जांच पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने राज्यपाल से मिलकर मामले की CBI जांच की मांग की है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने वास्तविक आरोपियों की बजाय डीडी बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह को आरोपी बनाया है, जबकि वे घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं थे।
Read More...

Advertisement