साहिबगंज-धनबाद के बीच नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग, अरशद नसर ने रेल मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव

दिन में रेल सेवा नहीं होने से हजारों यात्रियों को हो रही परेशानी

साहिबगंज-धनबाद के बीच नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग, अरशद नसर ने रेल मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव
साहिबगंज-धनबाद के बीच नई इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की मांग उठाते सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर।

सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर ने साहिबगंज और धनबाद के बीच दिन में चलने वाली नई इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू करने की मांग रेल मंत्रालय से की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस रूट पर केवल रात में चलने वाली वनांचल एक्सप्रेस उपलब्ध है, जिससे छात्रों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी होती है।

साहिबगंज: साहिबगंज और धनबाद के बीच सीधे रेल संपर्क की कमी से हजारों यात्रियों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। फिलहाल इस रूट पर एकमात्र वनांचल एक्सप्रेस सिर्फ रात में चलती है, जिससे नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए दिन में सफर करने वाले ग्रामीण व कस्बाई इलाकों के लोग खासे परेशान हैं। इसे देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर ने साहिबगंज से धनबाद तक दिन में चलने वाली नई इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू करने की मांग रेल मंत्रालय से की है।

अरशद नसर ने बताया कि धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, नवादा, शेखपुरा, जमालपुर, भागलपुर होते हुए साहिबगंज तक का यह रूट बेहद महत्वपूर्ण है। इस मार्ग पर सैकड़ों छोटे-बड़े कस्बे पड़ते हैं। लेकिन दिन में सीधी ट्रेन न होने से छात्रों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को बस या ब्रेक जर्नी का सहारा लेना पड़ता है, जो महंगा, समय लेने वाला और थकाऊ होता है। उन्होंने नई इंटरसिटी एक्सप्रेस के लिए अधिक से अधिक स्टॉपेज वाला रूट मैप भी सुझाया है, ताकि हर वर्ग को फायदा मिल सके।

प्रस्तावित रूट: धनबाद जंक्शन > कतरासगढ़ > चंद्रपुरा > फुसरो > बोकारो स्टील सिटी > मूरी > रामगढ़ कैंट > बरकाकाना > चरही > हजारीबाग टाउन > बरही > कोडरमा > तिलैया > नवादा > वारसलीगंज > शेखपुरा > किऊल > अभयपुर > जमालपुर > सुल्तानगंज > भागलपुर > कहलगांव > पीरपैंती > मिर्जाचौकी > साहिबगंज जंक्शन।

अरशद नसर ने कहा कि अधिक स्टॉपेज वाली दिन की इंटरसिटी चलने से ग्रामीण इलाकों के लोग सीधे जिला मुख्यालयों, कॉलेज, अस्पताल और बाजार से जुड़ सकेंगे। इससे समय और पैसे, दोनों की बचत होगी। साथ ही रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 47 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उनके अलावा जिले के विभिन्न यात्री संगठनों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी रेलवे बोर्ड से इस रूट पर जल्द नई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की मांग की है। लोगों को उम्मीद है कि रेलवे यात्रियों की परेशानी को देखते हुए इस प्रस्ताव पर जल्द सकारात्मक फैसला लेगा।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

हूल दिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, कहा- क्रांति की आग कभी नहीं बुझती हूल दिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, कहा- क्रांति की आग कभी नहीं बुझती
एनयूएसआरएल रांची में चार नए पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू, 30 जुलाई तक करें आवेदन
श्री श्री यूनिवर्सिटी ने रचा इतिहास, THE इम्पैक्ट रैंकिंग 2026 में दर्ज किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
झारखंड में गौ तस्करी पर बड़ा प्रहार, 48 गौवंश को सुरक्षित छुड़ाया गया
साहिबगंज में पहली बार ईस्ट जोन की सुपर स्पेशियलिटी यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस, देशभर के दिग्गज डॉक्टर जुटेंगे
साहिबगंज-धनबाद के बीच नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग, अरशद नसर ने रेल मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव
Hazaribagh News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त हेमन्त सती ने की प्रेस वार्ता
अंधविश्वास की दर्दनाक पराकाष्ठा: सांप के डंसने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, शव को गोबर-गोमूत्र में लपेटकर 12 घंटे तक तंत्र-मंत्र
Giridih News: अफवाह फैलाने और भ्रामक खबरें पोस्ट करने वालों पर होगी सख्त विधिक कार्रवाई
Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर समाहरणालय में सर्वदलीय बैठक आयोजित
अमेरिका-ईरान में सीजफायर टूटा, पुनः भड़का युद्ध: जे पी पांडेय
Koderma News: झुमरीतिलैया में आठ दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का भव्य समापन