Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू

चांसलर पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य

Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
(महिला कॉलेज नामांकन प्रक्रिया)

साहिबगंज के महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-2030 के कला एवं वाणिज्य संकाय में नामांकन हेतु चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्य डॉ. ध्रुव ज्योति सिंह के अनुसार, इच्छुक छात्राएं सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से 8 जुलाई 2026 तक आवेदन सुनिश्चित कर सकती हैं।

साहिबगंज: महिला महाविद्यालय, शैक्षणिक सत्र 2026–30 के लिए वाणिज्य एवं कला संकाय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्राएं 8 जुलाई 2026 तक चांसलर पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।  

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ध्रुव ज्योति सिंह ने बताया कि नामांकन के लिए छात्राएं सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के आधिकारिक पोर्टल https:/universities.jharkhand.gov.in/पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 08 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

डॉ. सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में अनुभवी एवं योग्य शिक्षिकाओं द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण दिया जाता है। छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शैक्षणिक एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए महाविद्यालय प्रशासन हमेशा तत्पर रहता है।

महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि आवेदन से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए छात्राएं कार्य दिवसों में महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं। प्राचार्य ने छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर नामांकन सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय का शांत, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण छात्राओं के उत्कृष्ट शैक्षणिक विकास के लिए अत्यंत अनुकूल है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: ब्रह्माकुमारी और ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में मना योग दिवस

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका