Deoghar News: डीएवी भंडारकोला में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलता के साथ हुआ समापन 

मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी कार्यक्रम की जानकारी

Deoghar News: डीएवी भंडारकोला में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलता के साथ हुआ समापन 
(डीएवी क्षमता निर्माण कार्यक्रम)

देवघर के गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता निर्माण कार्यक्रम का समापन हुआ। प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजिद और प्राचार्या प्रेरणा शंखधार की उपस्थिति में हुए इस सत्र में शिक्षकों को 21वीं सदी के शैक्षणिक नवाचारों और अंग्रेजी बोलचाल कौशल से अपडेट किया गया।

देवघर: 11 जून से 13 जून 2026 तक चले तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम (प्रथम चक्र) का सफल समापन सातर रोड स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला देवघर में हुआ। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, झारखंड ज़ोन-बी तथा डीएवी सीएमसी, डीएवी सीएई के तत्वावधान में हुआ। समापन समारोह में डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजिद ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों को निरंतर नए कौशल सीखने का प्रयास करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि "परिवर्तन ही जीवन का एकमात्र स्थायी सत्य है।" समय के साथ शिक्षकों को अपने ज्ञान को कौशल के साथ विद्यार्थियों तक पहुँचाना होगा। उन्होंने  कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के प्रमुख आधार हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचारपूर्ण शिक्षण एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सीखना और स्वयं को अद्यतन बनाए रखना समय की आवश्यकता है। हमें डीएवी संस्थाओं के साझा उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहिए, ताकि हम सफलता के सर्वोच्च शिखर तक पहुँच सकें।

बी एन साहा डीएवी बुलाकी रोड की प्राचार्या प्रेरणा शंखधार ने सभी प्रतिभागियों, रिसोर्स पर्सन, मास्टर ट्रेनर को उनके सहयोग के लिए बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों को अपने विषय के बारे में अधिक से अधिक सीखने और 21वीं सदी के शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।शिक्षकों को अपने विषय के बारे में और अधिक सीखने तथा 21वीं सदी के शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक अद्भुत अनुभव रहा। इसमें अनुभवी शिक्षकों और नव-नियुक्त शिक्षकों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। 

शैक्षणिक गतिविधियों और सह-शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने हेतु टीमवर्क की भावना पर बल दिया गया, जिससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके। साथ ही, बोलचाल का अंग्रेज़ी कौशल, उपचारात्मक शिक्षण तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम की सफलता में बी एन साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, गिरीडीह के प्राचार्य सचिन गर्ग का भीअहम योगदान रहा। 

यह भी पढ़ें: Deoghar News: डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं

ईईडीपी की शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाऊन में प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज के कुशल मार्गनिर्देशन में हुआ, जिसका आज सफल समापन हो गया। प्रातः काल में यज्ञ हवन हुआ एवं विषयवार समूह फोटोग्राफी की गई और कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: पॉलिटेक्निक के बीबीए-बीसीए सेमेस्टर परीक्षाओं का सफल और कदाचारमुक्त आयोजन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी का औचक निरीक्षण, पीडीएस दुकान बंद मिलने पर भड़के अफसर Koderma News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी का औचक निरीक्षण, पीडीएस दुकान बंद मिलने पर भड़के अफसर
Koderma News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला, खरीदे जाएंगे 1200 स्ट्रीट लाइट
Koderma News: जामुन के पेड़ पर गिरी बिजली, एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नामांकन आवेदन की तिथि 16 जून तक विस्तारित
Palamu News: उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने बारालोटा के बूथों का किया औचक निरीक्षण
Palamu News: नगर निगम में भवन नियमितीकरण अभियान की गति धीमी, उपमहापौर ने जताई नाराजगी
देवघर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई डिजिटल लॉकर सुविधा, अब निश्चिंत होकर करें बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन 
Deoghar News: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प, झामुमो का प्रशिक्षण सम्मेलन संपन्न
Deoghar News: नगर परिषद बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला, शहर में बनेगा शानदार वाटर पार्क
आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कंपू यादव के साथ दुर्व्यवहार का आरोप, डीसी-एसपी को आवेदन
रामगढ़ अवैध खदान हादसा: भाजपा की मांग, एसपी और डीसी पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा
Deoghar News: डीएवी भंडारकोला में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलता के साथ हुआ समापन