Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नामांकन आवेदन की तिथि 16 जून तक विस्तारित
वाणिज्य, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रति युवाओं में आकर्षण
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में स्नातक स्तर के पारंपरिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 जून से बढ़ाकर 16 जून कर दी गई है। कुलपति डॉ. राजीव मनोहर के अनुसार, छात्रों के आग्रह पर लिए गए इस निर्णय के बीच अब तक कुल सीटों से कई गुना अधिक लगभग 10 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
रांची: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के विभिन्न पारंपरिक और व्यवसायिक स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि पूर्व में 28 मई से दिनांक 13 जून यानि आज तक निर्धारित की गई थी। इसे कुलपति डॉ राजीव मनोहर के निर्देशानुसार 16 जून तक विस्तारित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय में इससे संबंधित अधिसूचना आज जारी कर दी गई है।
इस संदर्भ में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने कहा कि यह काफी हर्ष और गौरव का विषय है कि पूर्व में आवेदन की निर्धारित तिथि के अंदर विश्वविद्यालय के पारंपरिक और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के लिए काफी बड़े तादाद में विश्वविद्यालय को आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में आवेदन न कर पानेवाले विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से नामांकन हेतु आवेदन की अंतिम तिथि को विस्तारित करने का आग्रह किया था।


इसकी पुष्टि इस बात से कि जा सकती है कि जहाँ एक ओर विभिन्न संकायों के पारंपरिक विषयों यथा, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जूलोजी, गणित, बॉटनी के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बरकरार है, तो वहीं दूसरी ओर व्यवसायिक पाठ्यक्रमों यथा, वाणिज्य, एमबीए, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बीबीए, जैसे अन्य पाठ्यक्रमों में भी विद्यार्थियों द्वारा आवेदन करने की संख्या गत वर्षों में काफी इजाफा दृष्टिगत हो रहा है। यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

