धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन, संघर्ष और आदर्शों को किया याद

कोकर स्थित समाधि स्थल और बिरसा चौक पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन, संघर्ष और आदर्शों को किया याद
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते राज्यपाल और मुख्यमंत्री

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची स्थित उनके समाधि स्थल और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कोकर, रांची स्थित उनके समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने बिरसा चौक, रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कोटि-कोटि नमन करते हुए भगवान बिरसा मुंडा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

 मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि है। लगभग सवा सौ वर्षों के लंबे वक्त के बाद भी आज पूरे देश में आदिवासी समुदाय सहित हर वर्ग के बीच उन्हें याद किया जा रहा है। निश्चित रूप से ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व को सम्मान के साथ याद किया जाना बहुत महत्वपूर्ण बात है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, आदर्श एवं दिखाए गए रास्ते हमें सदैव प्रेरित करेंगे। उन्होंने जो इतिहास रचा है, उसे लोग सदियों तक याद रखेंगे। आज भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सभी लोग उन्हें स्मरण कर उनके समाधि स्थल पर शीश झुकाने आए हैं और आगे भी आते रहेंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh News: साधु के वेश में पहुंचे ठगों का भंडाफोड़, महिला का सोने का जेवर बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार Hazaribagh News: साधु के वेश में पहुंचे ठगों का भंडाफोड़, महिला का सोने का जेवर बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
Jamtara News: क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर उड़ाते थे लाखों रुपये, झाड़ीनुमा मैदान से 3 साइबर ठग गिरफ्तार
अवैध खनन के विरोध में बहीयरडीह बना रणक्षेत्र, बमबाजी-गोलीबारी में कई ग्रामीण घायल
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रहा खामोश, ऋतुराज गायकवाड़ के शतक से भारत ए ने ठोके 277 रन
फायरिंग मामले में खान सर को राहत, पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
ओमान के तट पर अमेरिकी मिसाइल हमला, तेल टैंकर डूबा; 24 भारतीय नाविकों को बचाया गया
भगवान बिरसा मुंडा का धर्मांतरण के खिलाफ संघर्ष आज भी प्रेरणा का स्रोत: अमित शाह
धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन, संघर्ष और आदर्शों को किया याद
Hazaribagh News: बरही के करसो पुल के पास युवक की गोली मारकर हत्या, केदारनाथ यात्रा पर जाने की थी तैयारी
10 जून का इतिहास:कपिल देव की कप्तानी में लॉर्ड्स में भारत की पहली टेस्ट जीत
बारिश बनी विलेन, तीसरा वनडे बिना गेंद फेंके रद्द; श्रीलंका ने 23 साल बाद वेस्टइंडीज में जीती ODI सीरीज
60 घंटे से खेत की परिक्रमा कर रही गाय, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण