Koderma News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी का औचक निरीक्षण, पीडीएस दुकान बंद मिलने पर भड़के अफसर
लाभुकों को परेशानी होने पर होगी सीधे कानूनी कार्रवाई
कोडरमा जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन वर्णवाल ने विभिन्न पीडीएस दुकानों और आदर्श दाल-भात केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक दुकान बंद मिलने पर डीलर से स्पष्टीकरण मांगा गया और महानंद सिंह की दुकान में मिली अनियमितताओं पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
कोडरमा: जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन वर्णवाल ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार के साथ संयुक्त रूप से विभिन्न जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों एवं आदर्श दाल-भात केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करना है।
निरीक्षण के क्रम में पीडीएस विक्रेता महानंद सिंह (लाइसेंस संख्या 09/91) की दुकान में अभिलेखों एवं संचालन से संबंधित अनियमितताएं पाई गईं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संबंधित डीलर को तत्काल आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने तथा सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। इसके पश्चात विकास कुमार एवं अशोक कुमार के पीडीएस दुकानों की जांच की गई, जहां वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों का संधारण संतोषजनक पाया गया।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

