Pakur News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

बिना वैध चालान के बालू ढुलाई का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

Pakur News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
बासलोई नदी घाट से बालू ढुलाई करते ओवरलोड ट्रैक्टर।

महेशपुर थाना क्षेत्र में बासलोई और शहरी नदी घाटों से अवैध बालू खनन और ओवरलोड परिवहन का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन-दहाड़े सैकड़ों ट्रैक्टर बिना वैध चालान के बालू ढुलाई कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा।

पाकुड़: महेशपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों बालू माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। लगातार खबरें प्रकाशित होने के बावजूद अब तक प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रखंड के तेलियापोखर, रोलाग्राम एवं बलियाडांगल पंचायत क्षेत्र स्थित शहरी बासलोई नदी घाट, मालधारा नदी घाट, कैराछत्तर घाट तथा रोलाग्राम नदी घाट से खुलेआम अवैध बालू उठाव जारी है।

स्थिति यह है कि दिन-दहाड़े ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर सड़कों पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के बजाय मौन साधे हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की नाक के नीचे अवैध खनन और परिवहन का खेल लगातार चल रहा है।

इस संबंध में जब प्रखंड के अंचलाधिकारी संजय कुमार सिंहा से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर मालिकों को मुखिया के माध्यम से चालान कटवाकर ही बालू परिवहन की अनुमति दी जाती है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकांश ट्रैक्टर बिना किसी वैध चालान के ही बालू ढुलाई कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार प्रत्येक ट्रैक्टर से साप्ताहिक राशि वसूले जाने की भी चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ग्रामीणों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का सवाल है कि आखिर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाकर यह अवैध कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक सुबह से देर रात तक बासलोई एवं शहरी नदी घाटों से सैकड़ों ट्रैक्टर बालू लेकर मालधारा, कैराछत्तर और रोलाग्राम होते हुए महेशपुर की ओर जाते देखे जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Pakur News: हत्या कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

लगातार हो रही ओवरलोडिंग से सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दिन सड़क हादसों की आशंका बनी रहती है और आम राहगीरों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: रांची रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिलने से हड़कंप, हत्या या हादसा?

वहीं पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि लगातार हो रहे अवैध खनन से बासलोई नदी का अस्तित्व भी खतरे में पड़ सकता है। अनियंत्रित बालू उठाव से जलस्तर गिरने और पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

शहरी बासलोई नदी के आदिवासी टोला घाट से भी दिन-रात अवैध बालू ढुलाई की शिकायतें मिल रही हैं। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस अवैध कारोबार पर कब तक अंकुश लगा पाता है या फिर बालू माफियाओं के आगे सिस्टम यूँ ही बेबस बना रहेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Ranchi News: बीआईटी मेसरा में सीआईएफ समर इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026 का शुभारंभ, देशभर से पहुंचे 76 प्रतिभागी Ranchi News: बीआईटी मेसरा में सीआईएफ समर इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026 का शुभारंभ, देशभर से पहुंचे 76 प्रतिभागी
रेल यात्री ध्यान दें: बर्द्धमान-साहिबगंज MEMU 31 मई और 7 जून को रहेगी रद्द
Climate कहानी: El Niño की आहट से डरा मानसून 2026, भारत के सामने सूखा, गर्मी और पानी संकट का खतरा
रोहड़ापाड़ा मैट्रिक प्रवेशिका केंद्र का शानदार परिणाम, प्रगनैत राम सोरेन मेमोरियल ट्रस्ट ने सफल छात्रों को किया सम्मानित
Pakur News: मासिक लोक अदालत में 150 मामलों का निपटारा, 20.82 लाख रुपये का समझौता
धर्मस्थल विवाद: आरोप, आस्था, जांच और न्याय के बीच खड़े कठिन सवाल
राज्यसभा चुनाव: भाजपा से दीपक प्रकाश की मजबूत दावेदारी, झामुमो से कल्पना की संभावना नहीं
Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत
दावे हवाई, हकीकत जुदा: पेयजल मंत्री के क्षेत्र में ‘प्यासा’ है पूर्व विधायक का पैतृक गांव
हजारीबाग में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील
विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakur News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल