रेल यात्री ध्यान दें: बर्द्धमान-साहिबगंज MEMU 31 मई और 7 जून को रहेगी रद्द

बोलपुर शांतिनिकेतन स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज गर्डर लॉन्चिंग का कार्य जारी

रेल यात्री ध्यान दें: बर्द्धमान-साहिबगंज MEMU 31 मई और 7 जून को रहेगी रद्द
बोलपुर स्टेशन पर FOB कार्य के कारण 31 मई और 7 जून को बर्द्धमान-साहिबगंज MEMU रद्द।

बर्द्धमान-साहिबगंज रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। बोलपुर शांतिनिकेतन स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (FOB) के 12 मीटर गर्डर लॉन्चिंग कार्य के कारण रेलवे ने 31 मई 2026 और 7 जून 2026 को ट्रेन संख्या 63063/63064 बर्द्धमान-साहिबगंज MEMU पैसेंजर को रद्द करने का निर्णय लिया है।

साहिबगंज: बर्द्धमान-साहिबगंज रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। बोलपुर शांतिनिकेतन स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का काम चलने के कारण ट्रेन संख्या 63063/63064 बर्द्धमान-साहिबगंज मेमू पैसेंजर दो दिन रद्द रहेगी। जानकारी के अनुसार, 31 मई 2026, रविवार और 07 जून 2026, रविवार को ट्रेन रद्द होगी।

रेलवे विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि बोलपुर शांतिनिकेतन स्टेशन पर 12 मीटर फुट ओवर ब्रिज गर्डर लॉन्चिंग का काम होना है। इसके लिए रेलवे ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक ले रहा है। यह ब्लॉक रात 03:00 बजे से सुबह 07:30 बजे तक यानी कुल 4 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक रहेगा। हावड़ा मंडल के खाना-रामपुरहाट सेक्शन की अप एवं डाउन लाइन इस ब्लॉक से प्रभावित रहेंगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले 139 पर कॉल करके या NTES ऐप/वेबसाइट पर अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पर परेशानी न हो। घर से निकलने से पहले ट्रेन स्टेटस चेक कर लें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

पांकी जमीन विवाद: विधायक के आरोपों पर दामोदर मिश्रा का पलटवार, बोले- यह राजनीतिक स्टंट पांकी जमीन विवाद: विधायक के आरोपों पर दामोदर मिश्रा का पलटवार, बोले- यह राजनीतिक स्टंट
राशन कार्ड और मुफ्त चावल पर सदन में बहस, मंत्री बोले- सभी पात्रों को मिलेगा लाभ
डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग
Virat Kohli-Gautam Gambhir विवाद पर कोटक का बड़ा बयान, बोले- दोनों लगातार करते हैं बातचीत
Gold Price Today: सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर
PM Modi आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन
FIFA World Cup 2026: हार के बाद जूड बेलिंघम का भावुक संदेश, बोले- एकजुट रहेंगे तो जीतेंगे
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ
Dhanbad News: चौदह नम्बर हाजिरी के समीप जनता मजदूर संघ का कार्यक्रम, सिद्धार्थ गौतम ने किया संबोधित
Giridih News: सर्राफा संघ का वार्षिक सम्मेलन रेडक्रॉस भवन में संपन्न, अध्यक्ष राहुल बर्मन हुए सम्मानित
'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान