दिशोम गुरु स्वर्गीय  शिबू सोरेन  की पुण्यतिथि पर कुंआ की होगी मरम्मती, पत्रकार निर्मल महाराज ने अपनी जर्जर कुंआ की मरम्मती कि मांग उपायुक्त से कि 

उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोशल मीडिया पर साझा किया भावुक संदेश

दिशोम गुरु स्वर्गीय  शिबू सोरेन  की पुण्यतिथि पर कुंआ की होगी मरम्मती, पत्रकार निर्मल महाराज ने अपनी जर्जर कुंआ की मरम्मती कि मांग उपायुक्त से कि 
दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर ‘सुरक्षित कुआँ–सुरक्षित वन्यजीव’ अभियान की जानकारी साझा करते बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा।

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर ‘सुरक्षित कुआँ–सुरक्षित वन्यजीव’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है। अभियान के तहत गोमिया और पेटरवार जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में खुले और बिना मुंडेर वाले कुओं का सर्वे कर उन्हें सुरक्षित बनाया जाएगा।

बोकारो :  उपायुक्त  अजय नाथ झा ने अपने  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित कुआँ – सुरक्षित वन्यजीव विषय पर एक भावपूर्ण संदेश साझा किया है। उन्होंने खुले कुओं से वन्यजीवों को होने वाले खतरे पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज से ऐसे सभी कुओं को सुरक्षित बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा है 

हम ऐसा कोई कुआँ नहीं छोड़ें जो किसी बेजुबान की आख़िरी मंज़िल बन जाए। कभी-कभी किसी बेजुबान की मृत्यु हमें वह सिखा जाती है, जो अनेक पुस्तक और दर्शन भी नहीं सिखा पाते। 27 मई 2025 को बोकारो ज्वाइन करने पर आईएफएस  संदीप शिंदे ने बताया कि 24 जनवरी 2025 को गोमिया के गोपो गाँव में एक किशोर हाथी रात के अंधेरे में भागते हुए एक खुले कुएँ में गिर गया था और वह फिर कभी बाहर नहीं आ सका। अगली रात उसका पूरा झुंड उसी स्थान पर लौटा। वनकर्मियों ने बताया कि वे देर तक वहीं खड़े रहे… मानो अपने साथी को अंतिम विदाई दे रहे हों।

कुछ महीनों बाद यही झुंड बदल गया। उसका व्यवहार बदल गया। मानव–वन्यजीव संघर्ष बढ़ा। बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग सहित कई जिलों में अनेक परिवारों ने अपनों को खोया। एक दिन पहले फिर एक दर्दनाक समाचार मिला।

कसमार के हरनाड गाँव में एक हिरण भी खुले कुएँ में गिरकर अपनी जान गंवा बैठा। जिस कुएँ से किसी घर की, खेतों की प्यास बुझती है, वही यदि किसी बेजुबान के लिए मौत का कारण बन जाए, तो क्या हम उसे सुरक्षित नहीं बना सकते ।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण

जंगली जानवर हमारे गाँवों में लड़ने नहीं आते। वे भी भयभीत होते हैं। रात के अंधेरे में शोर और रोशनी से बचने की कोशिश करते हुए उन्हें खुला कुआँ दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें: पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1

किसी हाथी, हिरण या अन्य वन्यजीव के लिए जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर बन सकता है।इसी सोच के साथ, दिशोम गुरु स्वर्गीय  शिबू सोरेन  की पुण्यतिथि पर, जल–जंगल–जमीन और प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व के उनके जीवन-दर्शन को विनम्र श्रद्धांजलि स्वरूप, बोकारो जिला प्रशासन सुरक्षित कुआँ – सुरक्षित वन्यजीव अभियान का शुभारंभ कर रहा है।विशेष रूप से गोमिया और पेटरवार जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में बिना मुंडेर वाले खुले कुओं का सर्वेक्षण कर उन्हें सुरक्षित बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी भी बेजुबान वन्यजीव की जान ऐसी दुर्घटनाओं में न जाए। यह केवल वन्यजीव संरक्षण का अभियान नहीं है।

यह उस विश्वास का अभियान है कि इस धरती पर जीने का अधिकार केवल मनुष्य का ही नहीं, उन सभी जीवों का भी है जो अपनी पीड़ा शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते।
हम ऐसा कोई कुआँ नहीं छोड़ेंगे जो किसी बेजुबान की आख़िरी मंज़िल बन जाए। एक मुंडेर बनाएँ… एक जीवन बचाएँ।पत्रकार निर्मल महाराज ने  बोकारो जिला के कसमार प्रखंड स्थित अपनी जर्जर कुंआ की मरम्मती कि मांग उपायुक्त से कि है ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

श्रावणी मेला के लिए साहिबगंज, पाकुड़ समेत 6 जिलों से चले स्पेशल ट्रेनें, झारखंड रेल यूज़र्स की मांग श्रावणी मेला के लिए साहिबगंज, पाकुड़ समेत 6 जिलों से चले स्पेशल ट्रेनें, झारखंड रेल यूज़र्स की मांग
दिशोम गुरु स्वर्गीय  शिबू सोरेन  की पुण्यतिथि पर कुंआ की होगी मरम्मती, पत्रकार निर्मल महाराज ने अपनी जर्जर कुंआ की मरम्मती कि मांग उपायुक्त से कि 
दारू के नशे में बाप बना जल्लाद, बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, इलाज के दौरान मौत
बरहरवा–पाकुड़ रोड पर फिर हादसा बांस लदी जुगाड़ गाड़ी पलटी, चालक घायल
बिंदु धाम में कांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ बीडीओ रहे मुख्य अतिथि
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बचे सिर्फ 2 दिन, उपायुक्त ने 29 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की
साहिबगंज को मिली बिजली की नई सौगात सब-स्टेशन में लगा नया 10 एमवीए ट्रांसफार्मर
श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान
डीएवी कास्टर टाउन देवघर अंडर-14 क्लस्टर लेवल में ओवरऑल चैंपियन, 35 स्वर्ण समेत 68 पदक जीते
श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन