बरहरवा–पाकुड़ रोड पर फिर हादसा बांस लदी जुगाड़ गाड़ी पलटी, चालक घायल
स्थानीय लोगों ने घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर पहुंचाई मदद
बरहरवा–पाकुड़ मुख्य मार्ग पर दुलूमपुर के पास बांस लदी एक जुगाड़ गाड़ी (भुटभुटिया) अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर मदद पहुंचाई। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर अवैध और बिना सुरक्षा मानकों वाली जुगाड़ गाड़ियों का संचालन लगातार जारी है।
बरहरवा: पाकुड़ मुख्य मार्ग एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। दुलूमपुर के पास बांस लदी एक जुगाड़ गाड़ी (भुटभुटिया) अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में पलट गई। हादसे में गाड़ी चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, जुगाड़ गाड़ी जैसे ही दुलूमपुर के पास पहुंची, चालक का संतुलन बिगड़ गया। तेज गति और खराब सड़क के कारण वाहन सीधे खेत में जा पलटा। हादसे के बाद आस-पास के लोग दौड़कर पहुंचे और चालक को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
भीड़ लगने की वजह से कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। क्षतिग्रस्त जुगाड़ को खेत से निकालने में ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर बिना रजिस्ट्रेशन और बिना सुरक्षा मानकों वाली जुगाड़ गाड़ियों का संचालन आम बात हो गई है। प्रशासन समय-समय पर कार्रवाई का दावा तो करता है, लेकिन असर जमीन पर नहीं दिखता। यही वजह है कि आए दिन ये वाहन हादसों का सबब बन रहे हैं।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

