Road Safety
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Giridih News: अरगाघाट पुल जर्जर, लगभग एक साल बाद भी मरम्मत का कार्यादेश नहीं
Published On
By Mohit Sinha
गिरिडीह के अरगाघाट पुल की जर्जर स्थिति पर विभागीय उदासीनता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। तकनीकी स्वीकृति के बावजूद लगभग एक वर्ष बाद भी मरम्मत का कार्यादेश जारी नहीं हुआ है। Hazaribagh News: छलटा मोड़ पर अचानक सड़क पर आया कुत्ता, बाइक सवार युवक का हुआ भीषण एक्सीडेंट
Published On
By Anshika Ambasta
कटकमसांडी-हजारीबाग मार्ग पर छलटा मोड़ के पास शुक्रवार को एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। बिलावल निवासी मोहम्मद तौकीर बाइक से कटकमसांडी की ओर जा रहे थे, तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। बाइक कुत्ते से टकराने के बाद तौकीर सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए RIMS रांची रेफर किया गया। Sahibganj News: बरसात बनी मुसीबत, सड़क किनारे खुले गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता
Published On
By Anshika Ambasta
साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र के जिरवाबाड़ी अंतर्गत वार्ड संख्या 25 और 26 में अधूरे स्ट्रीट लाइट कार्य ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले महीने सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए गड्ढे खोदे गए थे, लेकिन कई जगह अब तक पोल और लाइट नहीं लगाए गए। बरसात के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे राहगीरों, बाइक सवारों और जानवरों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। Giridih News: पिकअप वाहन को बचाने में पलटा टमाटर लदा आइसर ट्रक, चालक सुरक्षित
Published On
By Anshika Ambasta
तिसरी-गांवा मुख्य मार्ग पर बुधवार को पिकअप वाहन को बचाने के प्रयास में टमाटर लदा आइसर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक सुरक्षित रहा, जबकि ट्रक में लदे टमाटर सड़क किनारे बिखर गए। Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल
Published On
By Anshika Ambasta
साहिबगंज जिले के तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग स्थित बेहरा मोड़ पर एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ। बालू लदा 18 चक्का हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक का हाथ टूट गया, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। खास बात यह है कि महज सात दिन पहले इसी मोड़ पर तारकोल से भरा टैंकर भी पलट गया था। Pakur News: भारी व्यावसायिक वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान, करीब 80 हजार रुपये का ई-चालान निर्गत
Published On
By Mohit Sinha
पाकुड़ में जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन, खनन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने भारी व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। पाकुड़ शहर से अमड़ापाड़ा मुख्य मार्ग पर हुई कार्रवाई के दौरान माइनिंग चालान, ओवरलोडिंग, तिरपाल, नंबर प्लेट, हाई बीम लाइट, प्रेशर हॉर्न और ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई मानकों की जांच की गई। Sahibganj News: तीनपहाड़ का बेहरा मोड़ बना मौत का फंदा, अलकतरा लदा टैंकर पलटा; चालक गंभीर घायल
Published On
By Suman Kumari
साहिबगंज के तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर शनिवार को बेहरा मोड़ के पास अलकतरा लदा टैंकर पलट गया। तीखे घुमावदार मोड़ पर अनियंत्रित होकर टैंकर पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बड़ी मात्रा में अलकतरा सड़क किनारे फैल गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को टैंकर से बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। Sahibganj News: बरहेट पेट्रोल पंप के सामने सड़क बनी तालाब, जलजमाव से वाहन चालक व लोग परेशान
Published On
By Suman Kumari
साहिबगंज जिले के बरहेट स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने हल्की बारिश के बाद सड़क पर भारी जलजमाव हो गया है। पानी भरने से सड़क तालाब जैसी दिखाई दे रही है और गहरे गड्ढे नजर नहीं आने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Pakur News: विशेष वाहन जांच अभियान में 12 भारी व्यावसायिक वाहनों का ऑनलाइन ई-चालान
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़ में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 15 से 20 भारी व्यावसायिक वाहनों की जांच की गई, जिनमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों के विरुद्ध ऑनलाइन ई-चालान जारी किया गया। अधिकारियों ने फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC), बीमा, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की जांच की। Hazaribagh News: अस्थि एवं जोड़ सप्ताह: हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग पर एसबीएमसीएच ने किया जागरूक
Published On
By Susmita Rani
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच), हजारीबाग में मंगलवार से अस्थि एवं जोड़ सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा सड़क सुरक्षा के महत्व पर लोगों को जागरूक किया। Giridih News: भाजपा प्रवक्ता बिजय चौरसिया की पहल रंग लाई, जलीय सूर्य मंदिर के सामने सड़क मरम्मत शुरू
Published On
By Susmita Rani
गिरिडीह के जमुआ स्थित जलीय सूर्य मंदिर, मिर्जागंज जगन्नाथडीह के सामने लंबे समय से जर्जर और जानलेवा बनी सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया की अपील और उपायुक्त के निर्देश पर सड़क निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही अस्थायी मरम्मत कार्य शुरू कराया। Sahibganj News: बरहरवा में नाली निर्माण बना हादसे का कारण बिना बैरिकेडिंग के खुला गड्ढा बना खतरा
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज जिले के बरहरवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-03 स्थित पहाड़ी बाबा चौक के पास सड़क किनारे नाली निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी सामने आई है। निर्माण स्थल पर गहरा गड्ढा होने के बावजूद न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही चेतावनी बोर्ड या रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। यह मार्ग काफी व्यस्त होने के कारण स्थानीय लोगों में हादसे की आशंका बनी हुई है। 