Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल

पिछले शनिवार को इसी मोड़ पर तारकोल से भरा टैंकर भी हुआ था दुर्घटनाग्रस्त

Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल

साहिबगंज जिले के तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग स्थित बेहरा मोड़ पर एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ। बालू लदा 18 चक्का हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक का हाथ टूट गया, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। खास बात यह है कि महज सात दिन पहले इसी मोड़ पर तारकोल से भरा टैंकर भी पलट गया था।

साहिबगंज: जिले के तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर स्थित बेहरा मोड़ पर बीते दिनों एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ। बालू लदा 18 चक्का हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में हाईवा चालक का हाथ टूट गया जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी बेहरा मोड़ पर पिछले शनिवार को ही तारकोल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया था। उस हादसे में भी टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ था। महज 7 दिन के अंतराल में एक ही जगह पर दो बड़े हादसे होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

दोनों ही घटनाओं में भारी वाहन अनियंत्रित होकर पलटे हैं, जिससे यह साफ है कि मोड़ पर वाहन चालकों को नियंत्रण रखने में काफी परेशानी हो रही है। लगातार हो रहे हादसों के बाद अब बेहरा मोड़ की बनावट और वहां किए गए सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि बेहरा मोड़ काफी घुमावदार और संकरा है। भारी वाहनों को मुड़ने में दिक्कत होती है। यहां गति सीमा का बोर्ड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत नहीं लगे हैं। रात में अंधेरा होने के कारण चालकों को मोड़ का अंदाजा भी नहीं लगता। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और एनएचएआई से मांग की है कि इस मोड़ को चौड़ा किया जाए, चेतावनी बोर्ड और साइनेज लगाए जाएं तथा रात में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: हावड़ा इंटरसिटी में स्थायी रूप से जुड़ा AC 3-टियर कोच, यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पलटे हुए हाईवा को जेसीबी की मदद से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एक सप्ताह में दो बड़े हादसों ने साफ कर दिया है कि अगर बेहरा मोड़ पर तुरंत सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो आगे भी जान-माल का नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा