Sahebganj News: उपायुक्त के निर्देश पर ITDA परियोजना निदेशक ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण

भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर लिया फीडबैक

Sahebganj News: उपायुक्त के निर्देश पर ITDA परियोजना निदेशक ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण
(साहिबगंज अस्पताल औचक निरीक्षण)

साहिबगंज उपायुक्त के निर्देश पर आईटीडीए परियोजना निदेशक संजय कुमार दास ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से सीधी बातचीत की। उन्होंने प्रबंधन को अस्पताल में स्वच्छता, समयबद्धता और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

साहिबगंज: उपायुक्त के निर्देश पर ITDA के परियोजना निदेशक संजय कुमार दास ने सदर अस्पताल, साहिबगंज का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर दवा, जांच एवं इलाज की सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। मरीजों से अस्पताल में मिल रही सेवाओं की गुणवत्ता और डॉक्टर-नर्स के व्यवहार के बारे में जानकारी ली।

Jharkhand Govt Ad
परियोजना निदेशक ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवा हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, समयबद्ध सेवा और मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कमियों को तत्काल दूर कर मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। औचक निरीक्षण का उद्देश्य आम लोगों को बेहतर इलाज और समय पर सुविधा उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: 11 हजार वोल्ट की नंगी तार से टकराया किशोर, पेड़ से गिरकर मौत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: मधुपुर नगर परिषद बोर्ड की बैठक में भारी हंगामा, बिन चर्चा स्थगित हुई बैठक Deoghar News: मधुपुर नगर परिषद बोर्ड की बैठक में भारी हंगामा, बिन चर्चा स्थगित हुई बैठक
Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला 2026 में वर्चुअल रियलिटी से बाबा बैद्यनाथ का इतिहास देख रहे श्रद्धालु
Dhanbad News: सीआईएसएफ जवानों ने बाघमारा में बाइक से निकाली भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा
​Dhanbad News: अवैध खनन के खिलाफ सीआईएसएफ और बीसीसीएल का बड़ा संयुक्त अभियान, मुहाने बंद
Sahebganj News: उपायुक्त के निर्देश पर ITDA परियोजना निदेशक ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण
Hazaribagh News: सदर अस्पताल में बिचौलियों से सावधान रहें मरीज, जिला प्रशासन ने जारी की अपील
Pakur News: बिरकिट्टी गाँव में स्नान घाट निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप
Sahebganj News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल निकालेगा विशाल तिरंगा यात्रा
Deoghar News: चंद्रशेखर खवाड़े ने राज्यपाल संतोष गंगवार को सौंपा ज्ञापन, भू-माफिया पर कार्रवाई की मांग
Sahebganj News: एनईपी 2020 के तहत कॉलेज में छात्रों को दिए गए इंटर्नशिप प्रोजेक्ट टिप्स
Koderma News: छात्र आंदोलन को हल्के में न ले सरकार, पूर्व छात्र नेता संजय पासवान की चेतावनी
प्रोजेक्ट भवन में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, मनरेगा में नवाचार और नई तकनीक पर जोर