Ranchi News: अमित शाह से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, झारखंड की राजनीति पर हुई अहम चर्चा
पार्टी संगठन को मजबूत करने को लेकर हुई विचार-विमर्श
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। आदित्य साहू ने बताया कि उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से कई अहम मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, पार्टी संगठन की गतिविधियों और विभिन्न महत्वपूर्ण सांगठनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
आदित्य साहू ने मुलाकात के बाद कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts


Latest News







