Delhi News
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Published On
By Anshika Ambasta
सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने भवनों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार सुबह घटनास्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आसपास के पीजी और अन्य भवनों की भी सघन जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन मिलने पर उन्हें सील करने को कहा है। हादसे के मामले में भवन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। हादसे में मृतकों की संख्या छह हो गई है। पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में ली अंतिम सांस
Published On
By Anshika Ambasta
तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। 80 वर्षीय सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े दो मामलों में दोषी ठहराए गए थे। Kejriwal E20 Protest Live: पार्टी ऑफिस पहुंचे अरविंद केजरीवाल, PM आवास के लिए होंगे रवाना
Published On
By Susmita Rani
दिल्ली में E20 मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं और कुछ ही देर में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करेंगे। Politics News: संसद में फिर हंगामा, लोकसभा 12 बजे तक और राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित
Published On
By Susmita Rani
संसद के मानसून सत्र के 11वें दिन भी विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित रही। राम मंदिर चढ़ावा विवाद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और सांसद पप्पू यादव पर कथित हमले के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक और राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। Sports News: दिल्ली में फिर लौटेगा क्रिकेट का रोमांच, आज से शुरू होगी DPL 2026
Published On
By Susmita Rani
दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 का तीसरा सत्र शुक्रवार से अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होगा। उद्घाटन मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स और पुरानी दिल्ली 6 आमने-सामने होंगे। मैच से पहले भव्य उद्घाटन समारोह में मशहूर गायक सुनंदा शर्मा और सुखबीर सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे। डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने इस सीजन को अब तक का सबसे रोमांचक बताया है। जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
Published On
By Susmita Rani
तर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर बुधवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष ने इस मुद्दे पर चर्चा और सरकार से जवाबदेही की मांग की। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकतंत्र और नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठाए, जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि पुलिस ने परिस्थितियों के अनुसार कार्रवाई की है। Ranchi News: अमित शाह से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, झारखंड की राजनीति पर हुई अहम चर्चा
Published On
By Susmita Rani
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। आदित्य साहू ने बताया कि उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से कई अहम मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद करने के आदेश पर हाई कोर्ट करेगा सुनवाई
Published On
By Susmita Rani
दिल्ली उच्च न्यायालय जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने के सरकारी आदेश के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर आज सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता ने आदेश को मनमाना, गैरकानूनी और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है। दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, संसद मार्च की एनआईए से जांच कराने की मांग, कल होगी सुनवाई
Published On
By Susmita Rani
दिल्ली उच्च न्यायालय में 20 जुलाई को हुए संसद मार्च की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से कराने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मामले का उल्लेख करते हुए जल्द सुनवाई का अनुरोध किया गया, जिस पर अदालत ने 24 जुलाई को सुनवाई तय की है। NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
Published On
By Susmita Rani
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष एवं छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि छात्र पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। CJP आंदोलन तेज, सरकार से बातचीत के दावे के बीच जारी धरना
Published On
By Susmita Rani
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि वे पिछले एक महीने से आंदोलन कर रहे हैं। 20 जुलाई को प्रस्तावित लोकसभा मार्च को प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बाद प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर ही धरने पर बैठ गए। सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर सीजेपी का विरोध, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
Published On
By Mohit Sinha
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी अनुपस्थिति में वांगचुक को धरनास्थल से हटाया और छात्रों के साथ धक्का-मुक्की की। 