कुवैत से धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में वांछित मुनव्वर खान का प्रत्यर्पण
विशेष अपराध शाखा, चेन्नई की टीम के हिरासत में मुनव्वर खान
सीबीआई ने इंटरपोल चैनलों के माध्यम से वांछित भगोड़े मुनव्वर खान का कुवैत से प्रत्यर्पण कराया। वह दूसरे आरोपितों के साथ मिलकर बैंक ऑफ बड़ौदा को चूना लगाने के बाद कुवैत भाग गया था और अदालत ने उसे अपराधी घोषित कर दिया था।
नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इंटरपोल चैनलों के माध्यम से वांछित भगोड़े मुनव्वर खान का कुवैत से प्रत्यर्पण कराया। वह बैंक ऑफ बड़ौदा से धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में वांछित था। सीबीआई की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक खान को आज कुवैत पुलिस की टीम की निगरानी में हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया, जहां सीबीआई की विशेष अपराध शाखा, चेन्नई की टीम ने उसे हिरासत में लिया।
मुनव्वर खान पर साल 2011 में दर्ज प्राथमिकी में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है। वह दूसरे आरोपितों के साथ मिलकर बैंक ऑफ बड़ौदा को चूना लगाने के बाद कुवैत भाग गया था और अदालत ने उसे अपराधी घोषित कर दिया था। सीबीआई ने 7 फरवरी 2022 को इंटरपोल से उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया था। कुवैत प्राधिकरणों ने खान को गिरफ्तार करने के बाद भारत को सौंपने का निर्णय लिया। एजेंसी के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों में इंटरपोल चैनलों के जरिए 130 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया गया है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

