नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि
श्रावण मास की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा
गिरिडीह के जमुआ स्थित मिर्जागंज-जगन्नाथडीह जलीय सूर्य मंदिर प्रांगण में श्रावण मास की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत समिति के वरिष्ठ सदस्य और संस्थापक सदस्यों में शामिल नागेश्वर प्रसाद सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई।
गिरिडीह: बीते रविवार को मिर्जागंज-जगन्नाथडीह स्थित जलीय सूर्य मंदिर प्रांगण में समिति की बैठक आयोजित की गई। श्रावण मास की तैयारियों को लेकर हुई इस बैठक की शुरुआत समिति के सदस्यों ने वरिष्ठ सदस्य नागेश्वर प्रसाद सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर की। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व नागेश्वर प्रसाद सिंह का निधन हो गया था।
बैठक में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय चौरसिया ने कहा कि पेशे से डीडरायट और बगल पंचायत के टीकामहगा निवासी नागेश्वर प्रसाद सिंह अत्यंत हंसमुख व्यक्ति थे। वे जलीय सूर्य मंदिर समिति के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। मंदिर के प्रत्येक कार्यक्रम और आयोजन में वे पूरे समर्पण भाव से अपनी उपस्थिति दर्ज कराते थे। उनके निधन से न केवल मंदिर समिति, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।


बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सदानंद साहू ने की। बैठक में मुख्य रूप से सचिव उमेश साव, कोषाध्यक्ष विजय वर्मा, मुखिया रंजीत राम, रामरूप साव, सुबोध साव, विजय राम गुप्ता, शंकर राम, डीलर बसंत राम, प्रिंस कुमार, चूरमान राम, लक्ष्मण राय, पंकज मिश्रा, मिस्टर समेत कई लोग उपस्थित रहे।
अध्यक्ष सदानंद साहू ने कहा कि सभी के सहयोग से इस बार भी सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं चाक-चौबंद रहेंगी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

