एसपी डॉ. बिमल कुमार के सामने नक्सली अनिता किस्कू ने किया आत्मसमर्पण, मिला पुनर्वास का आश्वासन

पति अजय महतो की गिरफ्तारी के बाद आत्मसमर्पण

एसपी डॉ. बिमल कुमार के सामने नक्सली अनिता किस्कू ने किया आत्मसमर्पण, मिला पुनर्वास का आश्वासन
(अनिता किस्कू आत्मसमर्पण गिरिडीह)

गिरिडीह में 15 गंभीर मामलों की आरोपी माओवादी एरिया कमेटी सदस्य अनिता किस्कू ने एसपी डॉ. बिमल कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जहाँ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उसे मुख्यधारा में जोड़ा जाएगा।

गिरिडीह: पुलिस और सुरक्षा बलों के लगातार अभियान के बीच गिरिडीह जिले में नक्सली संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। भाकपा माओवादी की एरिया कमेटी सदस्य अनिता किस्कू उर्फ बबिता महतो ने मंगलवार को गिरिडीह पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उसने पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी अभिनव आनंद और अपर पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार नें प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस के अनुसार अनिता किस्कू करीब 30 वर्ष की है और बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के दाढ़ी-जलगाटोली की रहने वाली है। वह भाकपा माओवादी संगठन की एरिया कमेटी सदस्य थी और उसका कार्यक्षेत्र पारसनाथ जोन, लुगुपहाड़ी, झुमरापहाड़ी और कोल्हान क्षेत्र तक फैला हुआ था।

उसके पति अजय महतो उर्फ अजय जी उर्फ अंजन दा उर्फ टाइगर उर्फ मोछ उर्फ श्रीकान्त उर्फ बासुदेव को पुलिस ने तीन दिन पूर्व गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अनिता वर्ष 2009 में नारी मुक्ति संघ की सदस्य दुला दी के साथ नाच-गान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकली थी।

इसी दौरान वह संगठन के लोगों के संपर्क में आई और जंगल में संतोष महतो सहित अन्य नक्सलियों से उसका संपर्क हुआ। धीरे-धीरे वह संगठन से जुड़ती चली गई। वर्ष 2014 तक वह संतोष महतो, भवन महतो और पतिराम महतो के संपर्क में रही। इसके बाद वह अजय महतो के साथ संगठन में सक्रिय हो गई। वर्ष 2017 में दोनों ने मधुबन के डेंगा पहाड़ी के जंगल में शादी कर ली। पुलिस के अनुसार, संगठन में रहते हुए दोनों अलग-अलग स्थानों से लूटे गए हथियार, गोलियां और विस्फोटकों को जंगलों में छिपाकर रखने तथा सुरक्षा बलों और आम लोगों को निशाना बनाने की गतिविधियों में शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक, संगठन में रहते हुए अनिता को एरिया कमेटी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई थी।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने लगाया जनता दरबार, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पार्टी के निर्देश पर वह संगठन के लिए खाना बनाने, सदस्यों के साथ काम करने और ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बनाने जैसी गतिविधियों में शामिल रही। उसके खिलाफ गिरिडीह, बोकारो और पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आत्मसमर्पण करने वाली अनिता के खिलाफ मधुबन थाना, गुवा थाना, मुफस्सिल (चाईबासा) थाना, टोंटो थाना और टोकलो थाना समेत विभिन्न थानों में कुल 15 गंभीर मामले दर्ज बताए गए हैं। इन मामलों में हत्या, हत्या का प्रयास, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट, यूएपीए, सीएलए एक्ट, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा अन्य
गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Giridih News: प्रसिद्ध झारखंड धाम प्रांगण में स्वच्छता प्रबंधन समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2018 में मधुबन थाना कांड संख्या 20/18, वर्ष 2017 में मधुबन थाना कांड संख्या 12/17, वर्ष 2025 में गुवा थाना कांड संख्या 11/2025, वर्ष 2023 में गुवा थाना कांड संख्या 10/2023, वर्ष 2020 में मुफस्सिल (चाईबासा) थाना कांड संख्या 88/2020 और 89/2020 सहित टोंटो और टोकलो थाना क्षेत्र में दर्ज कई मामलों में उसका नाम सामने आया है। इन मामलों में भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं के साथ-साथ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट, यूएपीए और अन्य विशेष कानूनों के तहत कार्रवाई की गई है। 

पति की गिरफ्तारी के बाद टूटा मनोबल

पुलिस का कहना है कि भाकपा माओवादी के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान और उसके पति अजय महतो की गिरफ्तारी के बाद अनिता का मनोबल कमजोर हुआ। संगठन के भीतर लगातार पुलिस कार्रवाई और शीर्ष कमांडरों द्वारा निचले स्तर के कैडरों के शोषण से भी वह परेशान थी। इसके बाद उसने नक्सली गतिविधियों को छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

पुलिस के अनुसार, अनिता ने अपने परिवार से विचार-विमर्श करने के बाद झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 'नई दिशा - एक नई पहल' से प्रभावित होकर स्वेच्छा से आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया। पुलिस ने उसे भरोसा दिलाया कि आत्मसमर्पण के बाद उसके साथ किसी भी तरह का प्रताड़ना या परेशानी नहीं की जाएगी और सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उसे सभी जरूरी लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे।

गिरिडीह पुलिस के अभियान का असर

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार के अनुसार, जिले में नक्सली गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और पारसनाथ जोन समेत विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से नक्सल विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस के लगातार अभियान और आत्मसमर्पण नीति के परिणामस्वरूप गिरिडीह जिला नक्सल मुक्त घोषित किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2024-25 में 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली राम दयाल महतो, वर्ष 2025-26 में शिवलाल हेम्ब्रम और उनकी पत्नी सरिता हांसदा ने भी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

वहीं, अनिता के पति अजय महतो को भी कुछ दिन पूर्व गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरिडीह पुलिस कुछ दिन पूर्व में सभी नक्सली संगठनों के सदस्यों से अपील की है कि वे हिंसा और नक्सली गतिविधियों को छोड़कर प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण करें। पुलिस ने कहा कि राज्य सरकार की 'नई दिशा- एक नई पहल' आत्मसमर्पण नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास और सरकारी सहायता का लाभ दिया जाएगा, ताकि वे हिंसा का रास्ता छोडकर सामान्य पारिवारिक जीवन जी सकें।

पुलिस का मानना है कि अनिता किस्कू के आत्मसमर्पण से नक्सली संगठन के अन्य सदस्यों को भी मुख्यधारा में लौटने की प्रेरणा मिलेगी और पारसनाथ, बोकारो, कोल्हान एवं आसपास के क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों पर और प्रभावी अंकुश लगेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण
Dumka News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर DC अभिजीत सिन्हा ने किया बासुकीनाथ का निरीक्षण
Dumka News: रानी सोनवती उच्च विद्यालय में डिजिटल साक्षरता सह साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित
Palamu News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शेखावत ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक की
Koderma News: NH-20 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव ने पेंशनर समाज कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन
झारखंड कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और पेंशन से जुड़े कई प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
Koderma News: परसाबाद गांव में 2 वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल
Palamu News: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त शेखावत ने दुर्घटनाओं पर जताई गहरी चिंता
Palamu News: JPSC में पारदर्शिता की मांग को लेकर भाजयुमो का छह मुहान चौक पर मशाल जुलूस
Palamu News: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण
Koderma News: रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल में 40 महिलाओं को बांटी बेबी किट और हॉर्लिक्स