जेएलकेएम के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष बनने पर सूरज नारायण महतो का सम्मान

नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

जेएलकेएम के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष बनने पर सूरज नारायण महतो का सम्मान
जेएलकेएम के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष बनने पर सूरज नारायण महतो का स्वागत करते कार्यकर्ता।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा (जेएलकेएम) के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर टाटीसिल्वई निवासी युवा नेता सूरज नारायण महतो को कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। युवा कुर्मी नेता संजय पटेल ने समर्थकों के साथ उनके आवास पहुंचकर माला पहनाई और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

रांची। टाटीसिल्वई मिलन चौक निवासी युवा नेता सूरज नारायण महतो को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा (जेएलकेएम) का दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है।

बुधवार को युवा कुर्मी नेता संजय पटेल अपने समर्थकों के साथ सूरज नारायण महतो के आवास पहुंचे। उन्होंने उन्हें माला पहनाकर पार्टी के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

मौके पर संजय पटेल ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जनप्रिय युवा नेता सूरज नारायण महतो को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर सराहनीय कार्य किया है। इससे दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र में पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा।

वहीं, सूरज नारायण महतो ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे पार्टी सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो के सपनों का झारखंड बनाने में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएं।

यह भी पढ़ें: आईटी, एआई और डिजिटल गवर्नेंस पर बड़ा मंथन: माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और आईबीएम के दिग्गजों संग दिल्ली में जुटे सीएम सोरेन

मौके पर पार्टी कार्यकर्ता विजेंद्र यादव 'कालू', मनोज सिंह, मादी उरांव, गौतम सिंह, मुकेश राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीटीएसीएस-2026 संपन्न: एआई और साइबर सुरक्षा पर जुटे देश-विदेश के दिग्गज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Sahebganj News: शौचालय से लेकर मंईयां सम्मान योजना तक, एनएसएस टीम ने जाना गांव का हाल Sahebganj News: शौचालय से लेकर मंईयां सम्मान योजना तक, एनएसएस टीम ने जाना गांव का हाल
Dumka News: स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 की समीक्षा बैठक संपन्न, सभी गांवों में तेज होगा शौचालय निर्माण
Dumka News: उपायुक्त ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में दिए बीज वितरण के निर्देश
Dumka News: जामा के पन्दनपहाड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, मवेशी को बचाने के प्रयास में पलटा वाहन
Deoghar News: जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश
उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने समीक्षा बैठक में रेल परियोजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश
Hazaribagh News: बीडीओ और सीओ ने डिजिटल बिरसा कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी
Hazaribagh News: सीडी-सीएसआर के तहत एनएमएल ने दो विद्यालयों में शुरू किया रूफटॉप सोलर पावर प्लांट
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीटीएसीएस-2026 संपन्न: एआई और साइबर सुरक्षा पर जुटे देश-विदेश के दिग्गज
Koderma News: जिला जूडो चैंपियनशिप में आधुनिक पब्लिक स्कूल बना जूनियर ओवरऑल रनर-अप
Giridih News: पुलिस ने दबोचे पांच साइबर शातिर, एपीके फाइलों से करते थे ठगी
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए शिल्पी नेहा तिर्की