Koderma News: जिला जूडो चैंपियनशिप में आधुनिक पब्लिक स्कूल बना जूनियर ओवरऑल रनर-अप
निर्देशिका संगीता शर्मा ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की
13वीं कोडरमा जिला जूडो चैंपियनशिप 2026 में आधुनिक पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक (3 स्वर्ण, 3 रजत, 3 कांस्य) जीतकर जूनियर वर्ग में ओवरऑल रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की। इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा और निर्देशिका संगीता शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कोडरमा: जूडो एसोसिएशन द्वारा बाघीटांड़ इंडोर स्टेडियम, कोडरमा में आयोजित 13वीं कोडरमा जिला जूडो चैंपियनशिप 2026 में आधुनिक पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर वर्ग में ओवरऑल रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 3 स्वर्ण, 3 रजत एवं 3 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
स्वर्ण पदक विजेता अंकित यादव अंकुश कुमार ऋषभ कुमार


इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपने अनुशासन, कठिन परिश्रम और समर्पण से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और कोडरमा का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
निर्देशिका संगीता शर्मा ने सभी पदक विजेताओं, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


