उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने समीक्षा बैठक में रेल परियोजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश
लंबित भू-अर्जन मामलों का प्राथमिकता पर होगा निष्पादन
देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं और रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने परियोजनाओं में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ भूमि अधिग्रहण सहित सभी लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाने का निर्देश दिया।
देवघर: जिले में चल रही महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की कई महत्वपूर्ण नई रेल लाइनों और रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान मोहनपुर-हंसडीहा नई ब्रॉडगेज रेल लाइन, बासुकीनाथ-चितरा नई रेल लाइन, जसीडीह बायपास रेल लाइन, मधुपुर बायपास रेल लाइन, एनएच-114ए पर पथरिया, सपहा और जगदीशपुर में प्रस्तावित आरओबी, शंकरपुर-जसीडीह स्टेशन के बीच आरओबी तथा गिरिडीह-सारठ मार्ग पर मधुपुर स्टेशन और जोड़ामो स्टेशन के बीच आरओबी निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।


बैठक में अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारी, रेलवे के अधिकारी एवं अभियंता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


