Koderma News: अंतरराष्ट्रीय यातना विरोधी दिवस पर ध्वजाधारी धाम में विशेष कार्यक्रम संपन्न
राष्ट्रीय संयोजक ओंकार विश्वकर्मा ने संभाली मुख्य सांगठनिक कमान
कोडरमा के ध्वजाधारी धाम स्थित सर लोक विद्यालय में मानवाधिकार जन निगरानी समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय यातना विरोधी दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय संयोजक ओंकार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में यातना एवं उत्पीड़न से संघर्षरत नागरिकों को विनिर्दिष्ट विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कोडरमा: अंतरराष्ट्रीय यातना विरोधी दिवस के अवसर पर मानवाधिकार जन निगरानी समिति द्वारा झारखंड के जिला स्थित ध्वजाधारी धाम, सर लोक विद्यालय में यातना से संघर्षरत पीड़ितों के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन समिति के राष्ट्रीय संयोजक ओंकार विश्वकर्मा ने किया।इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए यातना एवं उत्पीड़न से संघर्षरत पीड़ितों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रौनक कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद, मनी कुमारी, विक्रम कुमार यादव, ममता देवी, रोहित स्वर्णकार, भीम कुमार, अजय राम, अशोक कुमार विश्वकर्मा एवं काजल भारती सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी पीड़ितों ने अपने-अपने संघर्षों और पीड़ाओं को एक-दूसरे के साथ साझा किया तथा अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया।इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक ओंकार विश्वकर्मा ने कहा कि "मानवाधिकार जन निगरानी समिति हमेशा यातना एवं उत्पीड़न के शिकार लोगों के साथ मजबूती से खड़ी रहती है।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


