Hazaribagh News: सीडी-सीएसआर के तहत एनएमएल ने दो विद्यालयों में शुरू किया रूफटॉप सोलर पावर प्लांट

महाप्रबंधक पवन कुमार रावत ने किया संयंत्र का उद्घाटन

Hazaribagh News: सीडी-सीएसआर के तहत एनएमएल ने दो विद्यालयों में शुरू किया रूफटॉप सोलर पावर प्लांट
(उद्घाटन का गौरवपूर्ण क्षण)

एनएमएल पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग परियोजना ने अपनी सीएसआर पहल के तहत महटीकरा और सिकरी के विद्यालयों में 5 किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए हैं। परियोजना के महाप्रबंधक पवन कुमार रावत ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि इससे विद्यालयों में स्वच्छ और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक वातावरण और बेहतर बनेगा।

हज़ारीबाग: एनएमएल पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग परियोजना ने अपनी सीडी-सीएसआर पहल के अंतर्गत मध्य विद्यालय, महटीकरा एवं उच्च विद्यालय, सिकरी में 5 किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया। नवनिर्मित सौर ऊर्जा संयंत्रों का उद्घाटन आज पवन कुमार रावत, महाप्रबंधक (इन्फ्रा) द्वारा विद्यालय के प्रतिनिधियों, तथा एनएमएल पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। 

इन सौर ऊर्जा संयंत्रों से दोनों विद्यालयों को स्वच्छ, विश्वसनीय एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे विद्यार्थियों के लिए अध्ययन का वातावरण और अधिक अनुकूल बनेगा। विशेष रूप से गर्मी एवं विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में पंखों, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक विद्युत उपकरणों का सुचारु संचालन संभव हो सकेगा, जिससे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विद्यालय समय के दौरान पर्याप्त सुविधा प्राप्त होगी। 

इस अवसर पर अपने संबोधन में पवन कुमार रावत ने एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा सतत एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक अवसंरचना के माध्यम से शिक्षा को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस प्रकार की पहलों के माध्यम से एनएमएल पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग परियोजना पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को प्रोत्साहित करते हुए शैक्षणिक अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने तथा आसपास के समुदायों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार लाने की दिशा में निरंतर योगदान दे रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Sahebganj News: शौचालय से लेकर मंईयां सम्मान योजना तक, एनएसएस टीम ने जाना गांव का हाल Sahebganj News: शौचालय से लेकर मंईयां सम्मान योजना तक, एनएसएस टीम ने जाना गांव का हाल
Dumka News: स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 की समीक्षा बैठक संपन्न, सभी गांवों में तेज होगा शौचालय निर्माण
Dumka News: उपायुक्त ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में दिए बीज वितरण के निर्देश
Dumka News: जामा के पन्दनपहाड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, मवेशी को बचाने के प्रयास में पलटा वाहन
Deoghar News: जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश
उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने समीक्षा बैठक में रेल परियोजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश
Hazaribagh News: बीडीओ और सीओ ने डिजिटल बिरसा कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी
Hazaribagh News: सीडी-सीएसआर के तहत एनएमएल ने दो विद्यालयों में शुरू किया रूफटॉप सोलर पावर प्लांट
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीटीएसीएस-2026 संपन्न: एआई और साइबर सुरक्षा पर जुटे देश-विदेश के दिग्गज
Koderma News: जिला जूडो चैंपियनशिप में आधुनिक पब्लिक स्कूल बना जूनियर ओवरऑल रनर-अप
Giridih News: पुलिस ने दबोचे पांच साइबर शातिर, एपीके फाइलों से करते थे ठगी
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए शिल्पी नेहा तिर्की