मदनशाही मुस्लिम पंचायत का बड़ा फैसला, मोहर्रम पर ताजिया-जुलूस और ढोल-नगाड़ों पर रोक

सामाजिक सौहार्द और जन-सुविधा का हवाला देकर लिया निर्णय, गांव-शहर में हो रही सराहना

मदनशाही मुस्लिम पंचायत का बड़ा फैसला, मोहर्रम पर ताजिया-जुलूस और ढोल-नगाड़ों पर रोक
मोहर्रम को लेकर मदनशाही मुस्लिम पंचायत की बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनशाही मुस्लिम पंचायत ने मोहर्रम पर्व को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पंचायत ने सामाजिक सौहार्द, जन-सुविधा और शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ताजिया, जुलूस, ढोल-नगाड़ा और अन्य तेज आवाज वाले वाद्ययंत्रों के उपयोग पर रोक लगाने का फैसला किया है।

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के मदनशाही मुस्लिम पंचायत ने सामाजिक सौहार्द और जन-सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोहर्रम पर ताजिया, जुलूस, ढोल-नगाड़ा और अन्य बाजों पर रोक लगा दी है। पंचायत के इस फैसले की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है और गांव से लेकर शहर तक लोग इसकी सराहना कर रहे हैं।

मदनशाही मुस्लिम पंचायत के मोहम्मद सफाजुद्दीन ने कहा कि ताजिया निकालना, जुलूस निकालना या ढोल-नगाड़ा बजाना इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लाम किसी को तकलीफ देने की इजाजत नहीं देता, जबकि ऐसे आयोजनों से कई बार आम लोगों को असुविधा होती है। इसी सोच के साथ पंचायत ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि मोहर्रम पर गांव में किसी तरह का ताजिया, जुलूस या तेज आवाज वाले वाद्ययंत्र नहीं बजाए जाएंगे।

सफाजुद्दीन ने बताया कि मदनशाही मुस्लिम पंचायत सामाजिक सुधारों को लेकर पहले भी कई अहम कदम उठा चुकी है। पंचायत ने शादी-विवाह के मौकों पर डीजे, ढोल-नगाड़ा और तेज आवाज वाले वाद्ययंत्रों के इस्तेमाल पर पहले ही प्रतिबंध लगाया था। ग्रामीणों ने पंचायत के उस फैसले का पूरी तरह पालन किया।

पंचायत के इस फैसले को स्थानीय लोगों का समर्थन मिल रहा है। लोगों का कहना है कि जुलूस और तेज आवाज से बीमार, बुजुर्ग और छात्रों को परेशानी होती है। साथ ही ऐसे आयोजनों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को भी अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ती है। पंचायत का मानना है कि धार्मिक परंपराओं का पालन शांतिपूर्ण और सादगीपूर्ण तरीके से करना चाहिए। इससे समाज में भाईचारा बढ़ता है और सभी समुदायों के बीच आपसी सम्मान की भावना मजबूत होती है।

यह भी पढ़ें: कबूतरखोपी सूर्य देव घाट पर मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस, युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Deoghar News: डीएवी कास्टर टाउन, देवघर में बैगलेस डे की शुरुआत, बच्चों ने खेल-खेल में की सीखने की शुरुआत Deoghar News: डीएवी कास्टर टाउन, देवघर में बैगलेस डे की शुरुआत, बच्चों ने खेल-खेल में की सीखने की शुरुआत
Viral Video: कामाख्या मंदिर के अंबुबाची मेले से शर्मनाक VIDEO सामने आया; इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
Deoghar news: पुनासी परियोजना विस्थापितों की समस्याओं के समाधान पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Viral Video: थाने के अंदर सिपाही और महिला ट्रेनी का Kiss CCTV में रिकॉर्ड, जांच के बाद दोनों पर गिरी गाज
Viral Video: बंदर और उसके बच्चे ने सिखाया परवरिश का सबसे बड़ा सबक, उत्तराखंड पुलिस का वीडियो वायरल
मदनशाही मुस्लिम पंचायत का बड़ा फैसला, मोहर्रम पर ताजिया-जुलूस और ढोल-नगाड़ों पर रोक
Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत
POK में क्या होने वाला है बड़ा विस्फोट? जेपी पांडेय बोले- हालात 1971 से भी ज्यादा गंभीर
परिसीमन का विरोध राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित, जनता को भ्रमित कर रहा विपक्ष: मृत्युंजय शर्मा
Sahebganj News: दावे हवा-हवाई, धक्के से भी नहीं चली एंबुलेंस; साहिबगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल
नीट विवाद से सियासी भूचाल! धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे सोनम वांगचुक
Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश