Deoghar News: डीएवी कास्टर टाउन, देवघर में बैगलेस डे की शुरुआत, बच्चों ने खेल-खेल में की सीखने की शुरुआत
एलकेजी से द्वितीय कक्षा तक के बच्चों के लिए शुरू हुई नई पहल
देवघर के गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, कास्टर टाउन में एलकेजी से द्वितीय कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए बैगलेस डे की शुरुआत की गई।
देवघर: स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, कास्टर टाउन में शनिवार को एलकेजी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए बैगलेस डे की शुरुआत की गई। विद्यालय के प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज के निर्देशन में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य बच्चों में विद्यालय के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें आनंददायक वातावरण में शिक्षा से जोड़ना है।
बैगलेस डे के तहत मदर टीचर सप्ताह में एक दिन अपनी-अपनी सुविधा के अनुसार बच्चों के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन करेंगी। इस दौरान विद्यार्थियों को संगीत, नृत्य, कविता वाचन तथा स्क्रीन पर शैक्षणिक कार्टून दिखाकर मनोरंजक तरीके से सीखने का अवसर दिया जाएगा।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

