दो बच्चों का पिता विवाहिता साली को लेकर फरार, 17 दिन बाद थाने पहुंची जोड़ी; घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

पालोजोरी निवासी युवक पर विवाहिता साली को भगाने का आरोप

दो बच्चों का पिता विवाहिता साली को लेकर फरार, 17 दिन बाद थाने पहुंची जोड़ी; घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
मामले को लेकर दोनों पक्षों के परिजनों के बीच घंटों चली नोकझोंक

मधुपुर थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी नवविवाहिता साली को उसके ससुराल से लेकर फरार हो गया। करीब 17 दिनों तक दोनों पुलिस की पकड़ से बाहर रहे। सोमवार को दोनों के थाने पहुंचने पर दोनों परिवारों के बीच जमकर हंगामा हुआ।

देवघर: मधुपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। दो बच्चों के पिता द्वारा अपनी नवविवाहिता साली को उसके ससुराल से लेकर फरार हो जाने की घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस की लगातार दबिश और तलाश अभियान के बाद करीब 17 दिनों तक फरार रहने वाली जोड़ी सोमवार को मधुपुर थाना पहुंची, जहां दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पालोजोरी निवासी असरफ अंसारी उर्फ जिन्ना का विवाह लगभग आठ वर्ष पूर्व पाथरोल थाना क्षेत्र की सोगेरा खातून के साथ हुआ था। वैवाहिक जीवन के दौरान दंपति को दो पुत्र भी हुए। परिवार सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन इसी बीच असरफ का अपनी साली शहजादी खातून से निकट संबंध बन गया।

बताया जाता है कि शहजादी का विवाह महज दो माह पूर्व ताराटांड़ गांव निवासी मो. सद्दाम के साथ हुआ था। विवाह के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। आरोप है कि बीते 30 मई को असरफ अपनी विवाहिता साली को उसके ससुराल से लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद लड़की के पति और परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। मामले की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद मधुपुर थाना पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पुलिसिया दबाव बढ़ने के बाद आखिरकार करीब 17 दिन बाद दोनों मधुपुर थाना पहुंच गए। थाने में दोनों पक्षों के परिजनों के पहुंचने पर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, जिसके कारण थाना परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह–दिल्ली रेल संपर्क मजबूत करने की मांग पर रेलवे बोर्ड गंभीर, कार्यकारी निदेशक को भेजा मामला

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं और मामले की कानूनी पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं, घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। एक ओर जहां पत्नी और उसके परिजन इस घटना से आहत हैं, वहीं नवविवाहिता के ससुराल पक्ष ने भी इसे विश्वासघात करार दिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त शिकायत एवं दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया
कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार
भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय
साहिबगंज में तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर संपन्न, 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त