गिरिडीह–दिल्ली रेल संपर्क मजबूत करने की मांग पर रेलवे बोर्ड गंभीर, कार्यकारी निदेशक को भेजा मामला

सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को भेजा पत्र

गिरिडीह–दिल्ली रेल संपर्क मजबूत करने की मांग पर रेलवे बोर्ड गंभीर, कार्यकारी निदेशक को भेजा मामला

गिरिडीह जिले के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन से संचालित 14049/14050 गोड्डा–नई दिल्ली एक्सप्रेस के फेरे सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर कम-से-कम तीन दिन करने की मांग पर रेलवे बोर्ड ने संज्ञान लिया है।

गिरिडीह: जिले के लाखों रेल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन से संचालित 14049/14050 गोड्डा–नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन सप्ताह में एक दिन के स्थान पर कम-से-कम तीन दिन किए जाने की सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल की मांग संबंधी पत्र पर रेलवे बोर्ड ने संज्ञान लेते हुए मामले को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित कर दिया है।

रेलवे बोर्ड द्वारा प्रेषित पत्र के अनुसार उक्त मांग पर आवश्यक विचार एवं कार्रवाई के लिए प्रकरण को रत्नेश कुमार झा, कार्यकारी निदेशक, रेलवे बोर्ड, रेल भवन, नई दिल्ली के पास भेजा गया है। इसे गिरिडीह जिले के रेल यात्रियों की मांग को मिली एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक स्वीकृति एवं सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

ज्ञात हो कि गिरिडीह झारखंड के सबसे बड़े एवं सर्वाधिक आबादी वाले जिलों में से एक है। जिले से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग रोजगार, शिक्षा, व्यवसाय, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की यात्रा करते हैं। इसके बावजूद न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए प्रत्यक्ष रेल सुविधा के रूप में केवल सप्ताह में एक दिन गोड्डा–नई दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है, जो क्षेत्र की वास्तविक आवश्यकता की तुलना में अत्यंत अपर्याप्त है।

प्रस्ताव में यह उल्लेख किया गया है कि यदि इस ट्रेन का परिचालन सप्ताह में तीन दिन कर दिया जाए तो गिरिडीह सहित आसपास के क्षेत्रों के लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने से भारतीय रेल के राजस्व में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें: आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कंपू यादव के साथ दुर्व्यवहार का आरोप, डीसी-एसपी को आवेदन

रेल यात्रियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रेलवे बोर्ड द्वारा मामले को संबंधित कार्यकारी निदेशक के पास भेजे जाने का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की है कि जनहित, यात्री सुविधा तथा क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कोडरमा जाने के दौरान हादसा: तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर से बागोडीह के रामजी पासवान ने गंवाई जान

गिरिडीह जिले की लाखों जनता अब रेलवे प्रशासन से अपेक्षा कर रही है कि यात्री भार, मांग एवं जनहित को देखते हुए न्यू गिरिडीह–नई दिल्ली रेल संपर्क को और सशक्त बनाने के लिए गोड्डा–नई दिल्ली एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने की दिशा में शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार
भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय
साहिबगंज में तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर संपन्न, 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त
उमस भरी गर्मी से बेहाल साहिबगंज, मानसून की पहली बारिश का इंतजार
Jharkhand Rajya Sabha Polls: चुनावी घमासान के बीच BJP विधायकों संग चाय पर दिखे हेमंत सोरेन, VIDEO वायरल
आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंककर दिल्ली भाग रहे थे आरोपी, चलती ट्रेन में ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Godda News: पोड़ैयाहाट में मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गुस्से में बाजार बंद कर थाने पहुंचे ग्रामीण
मजदूरों की बुलंद आवाज खामोश, भाकपा नेता रामस्वरूप पासवान का निधन
एक ही मरीज की दो ब्लड ग्रुप रिपोर्ट से मचा हड़कंप, अब जांच से ही सामने आएगा पूरा सच
Rajya Sabha Election: सभी 81 विधायकों ने डाला वोट, NDA या INDIA... आखिर जयराम महतो ने किसे चुना?
Alakh Pandey On Khan Sir: 'गलती हो तो सजा मिले', खान सर विवाद पर अलख पांडेय ने तोड़ी चुप्पी