कोडरमा जाने के दौरान हादसा: तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर से बागोडीह के रामजी पासवान ने गंवाई जान
शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रशासनिक कार्रवाई जारी
हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से बागोडीह निवासी 35 वर्षीय दैनिक यात्री रामजी पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
गिरिडीह: मंगलवार की सुबह हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के समीप एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ ट्रेन की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बागोडीह निवासी रामजी पासवान (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बासुदेव पासवान के पुत्र थे।
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रामजी पासवान हर दिन की तरह मंगलवार सुबह भी अपने घर से कोडरमा जाने के लिए निकले थे। वह रोजाना हजारीबाग रोड से इंटरसिटी ट्रेन पकड़कर अपने काम पर कोडरमा जाया करते थे। आज सुबह भी वह स्टेशन की ओर जा रहे थे, लेकिन इसी दौरान वह डाउन ट्रैक पर आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रामजी पासवान डाउन ट्रैक पर आ रही ट्रेन की चपेट में कैसे आए।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


