Bokaro News: एमकेएम स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा प्रशिक्षण शिविर का हुआ भव्य समापन
समर कैंप में 527 बच्चों ने लिया हिस्सा
एम.के.एम. स्टेडियम में बोकारो स्टील प्लांट द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन हुआ। इस 15 दिवसीय समर कैंप में 527 बच्चों ने अनुभवी कोचों से विभिन्न खेल विधाओं और आधुनिक तकनीकों की बारीकियों को सीखा।
बोकारो: इस्पात संयंत्र के खेल एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रीड़ा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह एम.के.एम. स्टेडियम, सेक्टर- 4 में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रतिभागी बच्चे, अभिभावक तथा खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर बच्चों एवं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
