नई दिल्ली में झारखंड के विकास पर महामंथन, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से मिले सूबे के मंत्री हाफिजूल हसन

कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा

नई दिल्ली में झारखंड के विकास पर महामंथन, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से मिले सूबे के मंत्री हाफिजूल हसन
(फ़ोटो)

नई दिल्ली में झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण और विकास के मुद्दों को लेकर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से झारखंड के मंत्री हाफिजूल हसन ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस बैठक में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष प्राणेश सालोमन भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान राज्य में अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक समरसता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली 'अबुआ सरकार' की जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुख बनाने पर विस्तृत और सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।

देवघर: नई दिल्ली में झारखंड से जुड़े विकास और अल्पसंख्यक कल्याण के मुद्दों पर भारत सरकार के संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से मंत्री हाफिजूल हसन को शिष्टाचार मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान झारखंड के विकास, सामाजिक समरसता और अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में राज्य में अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की “अबुआ सरकार” की जनकल्याणकारी योजनाओं को और मजबूत एवं जनोन्मुख बनाने पर भी चर्चा की गई।

मुलाकात को झारखंड के उज्ज्वल भविष्य और विकास की दिशा में सकारात्मक पहल माना जा रहा है। बैठक में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष प्राणेश सालोमन भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण और राज्य के सामाजिक विकास को लेकर केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिल सकता है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Deoghar News: राजकीय कृत +2 विद्यालय मोहनपुर हाट में सम्मान समारोह आयोजित 
नई दिल्ली में झारखंड के विकास पर महामंथन, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से मिले सूबे के मंत्री हाफिजूल हसन
Sahebganj News: भाजपा का प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, किसानों के लिए 12 सूत्री मांग
प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में महाबैठक, 24 मई को होने वाली UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां पूरी
Dumka News: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, जीजा-साला की दर्दनाक मौत
Palamu News: डीसी ने 8 गुड सेमेरिटीन को सौंपा चेक, विभिन्न सड़क हादसों में बचायी थी राहगीरों की जान 
Palamu News: समाहरणालय में जन समाधान दिवस, उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने सुनीं शिकायतें, दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: ग्रामीण बच्चों को मिलेगी ‘खान सर क्लासेस’ की मुफ्त ऑनलाइन शिक्षा: सिंदरी विधायक
Dhanbad News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में धनबाद के 1500 दवा प्रतिष्ठान बंद, केमिस्ट्स ने किया प्रदर्शन
Dhanbad News: क्लस्टर सिस्टम के विरोध में अभाविप का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
Dhanbad News: पुनर्वास को मिली नई रफ्तार, जेआरडीए बोर्ड बैठक में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर