Rohit Roy shot: शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद BJP कार्यकर्ता रोहित रॉय को गोली

Rohit Roy shot: शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद BJP कार्यकर्ता रोहित रॉय को गोली
BJP कार्यकर्ता रोहित रॉय को मारी गोली (सोर्स: PTI)

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद हिंसा का सिलसिला रुक नहीं रहा। मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की हत्या के कुछ ही देर बाद बशीरहाट से एक और दिल दहला देने वाली खबर आई। भाजपा कार्यकर्ता रोहित रॉय को तृणमूल समर्थकों ने पेट में गोली मार दी। राज्य में नतीजों के बाद अब तक 5 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और तनाव चरम पर है।

Rohit Roy Shot: पश्चिम बंगाल के बसीरहाट में चुनाव बाद की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। बुधवार रात एक और खूनी वारदात सामने आई जिसमें भाजपा कार्यकर्ता रोहित रॉय उर्फ चिंटू को गोली मार दी गई। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना रात करीब 10 बजे बसीरहाट थाना क्षेत्र के गोत्रा ग्राम पंचायत की राजीव कॉलोनी में घटी।


झंडा फहराने पहुंचे, और शुरू हो गई खूनी झड़प

जानकारी के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ता उस इलाके में पार्टी का झंडा लगाने पहुंचे थे। तभी कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हो गई। इसी बीच रोहित रॉय को गोली मार दी गई जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आगे आकर उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है।


शुभेंदु के सबसे करीबी सहयोगी की 'सुपारी किलिंग'

इससे पहले शुभेंदु अधिकारी के अत्यंत विश्वासपात्र PA चंद्रनाथ रथ को मध्यमग्राम के दोहरिया इलाके में बेहद निर्दयता से मौत के घाट उतार दिया गया। वे अपनी स्कॉर्पियो में सवार होकर जा रहे थे, तभी हमलावरों ने रास्ता रोककर करीब 10 राउंड गोलियाँ दागीं। उनके सीने से 5 गोलियाँ बरामद की गई हैं। चंद्रनाथ वायुसेना की नौकरी को अलविदा कहकर राजनीति की राह पर आए थे और शुभेंदु अधिकारी के पर्दे के पीछे के सबसे अहम सूत्रधार माने जाते थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन