आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
21 मई 2026: जानिए आज किन राशियों को मिलेगा लाभ
आज के राशिफल में मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई महत्वपूर्ण संकेत दे रही है। कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, सम्मान और सफलता मिलने के योग हैं, वहीं कुछ को विवाद, तनाव और गलत निर्णय से बचने की सलाह दी गई है।
मेष : चतुर्थ चंद्र मानसिक तनाव दे सकता है। बड़ा कार्य करने का मन होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राहु के प्रभाव से वरिष्ठों से संबंध मधुर रहेंगे, लेकिन सहकर्मियों से मनमुटाव और टकराव हो सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें।
वृष : भाई का सुख बढ़ेगा। धर्म या धार्मिक यात्रा पर खर्च होगा। निद्रा में भी खलल पड़ सकता है। विदेश से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। खर्च में वृद्धि होगी, लेकिन बाहर से लाभकारी सूचना प्राप्त हो सकती है। आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी।

सिंह : समय सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव वाला कार्य हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मन में गर्व की भावना रहेगी। यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे। कहीं पैसा फंसने की आशंका है, इसलिए जोखिम भरे कार्यों से बचें।
कन्या : कोई गलत निर्णय लेने से बचें, अन्यथा हानि हो सकती है। आप अपने कार्यों में पसंदीदा चीजों की ओर ध्यान देंगे। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, इसलिए आंख बंद कर किसी पर विश्वास न करें। विष्णु भगवान को पीली वस्तु अर्पित करें।
तुला : व्यापार में मन लगेगा। जीवनसाथी से गलतफहमी के कारण विवाद हो सकता है। किसी नए शौक की ओर रुझान रहेगा। स्पोर्ट्स और योग आपको तरोताजा बनाएंगे। कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं।
वृश्चिक : उदर रोग होने की आशंका है। एकाग्रता बढ़ेगी और आप स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे। अपने व्यवहार में कूटनीतिक रहने की कोशिश करें और विवाद से बचें। ऋण लेने से बचें। हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ होगा।
धनु : समय सामान्य रहेगा। घर में विवाद हो सकता है, लेकिन आप अपने प्रभाव से गलतफहमियां दूर कर सकेंगे। मेहनत और अनुभव से नई उपलब्धियां मिलेंगी। विषम परिस्थितियों में साहस न खोएं। रुद्र गायत्री मंत्र का जाप करें।
मकर : समय सामान्य से अच्छा रहेगा। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग हैं। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिना वजह किसी से उलझना भारी पड़ सकता है। गरीबों को अन्न दान करें।
कुंभ : अपनों से मानहानि हो सकती है। आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। नियमित दिनचर्या और संयमित खानपान में लापरवाही न बरतें। शनि चालीसा का पाठ करें।
मीन : शिक्षा में बदलाव के संकेत हैं। दिन बहुत अच्छा रहेगा। धन का आगमन होगा। किए गए कार्यों का लाभ मिलेगा। कार्य से संबंधित यात्राएं लाभदायक रहेंगी। किसी वाद-विवाद के कारण नुकसान होने से बचें। अन्न दान करें।
आचार्य प्रणव मिश्रा www.samridhjharkhand.com वेबसाइट में ज्योतिष विभाग देखते हैं. वे झारखण्ड के रांची के रहने वालें हैं. समृद्ध झारखण्ड वेबसाइट में ज्योतिष, राशिफल, धर्म- ज्ञान, वास्तु इत्यादि विषयों पर लिखते हैं. आचार्य प्रणव को ज्योतिष में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है. उन्होंने झारखण्ड के रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष की पढ़ाई की है. आचार्य प्रणव ने हिंदुस्तान न्यूज़ पेपर, रांची से करियर की शुरुआत की. हिंदुस्तान न्यूज़ पेपर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर में लिखने का काम किया है.
