ग्रहों की शुभ चाल से बढ़ेगी आय, जानिए आज का राशिफल

20 मई 2026 का दैनिक राशिफल: कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत

ग्रहों की शुभ चाल से बढ़ेगी आय, जानिए आज का राशिफल
(राशिफल फाइल फोटो)

आज का राशिफल कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि के जातकों को धन लाभ, नौकरी और निवेश में सफलता मिलने के योग हैं। वहीं कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को स्वास्थ्य और जोखिम भरे कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मेष: शुक्र, चंद्र और गुरु का शुभ योग लाभकारी रहेगा। पराक्रम से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। रोजगार में लाभ मिलेगा तथा मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। निवेश, यात्रा और नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।

वृष: धन की स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कुछ प्रतिकूलता रह सकती है, लेकिन व्यवसाय अच्छा चलेगा। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। अतिथियों का आगमन हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

मिथुन: समय अत्यंत अनुकूल है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी और आय बढ़ेगी। उपहार मिलने के योग हैं। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन सकती है। दूसरों के विवादों से दूर रहें।

कर्क: समय सामान्य से बेहतर रहेगा। विवादों को बढ़ावा न दें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी आवश्यक वस्तु के गुम होने की आशंका है। अपरिचित व्यक्तियों पर अधिक विश्वास न करें। जोखिम और जमानत के कार्यों से बचें।

यह भी पढ़ें: 17 मई से शुरू होगा अधिकमास, विवाह और मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम

सिंह: यात्रा लाभदायक रहेगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे तथा उन्नति के मार्ग खुलेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-परिवार में सुख और प्रसन्नता बनी रहेगी। झंझटों से दूर रहें।

यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

कन्या: आर्थिक नीति में किया गया परिवर्तन भविष्य में लाभ देगा। आय में वृद्धि होगी और भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। घर-बाहर सम्मान बना रहेगा।

तुला: तंत्र-मंत्र एवं आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। जोखिम लेने का साहस रहेगा, लेकिन उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अधिकारियों से विवाद से बचें।

वृश्चिक: वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कुसंगति से नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी बाधा का कारण बनेगी। चिंता और तनाव बना रह सकता है। व्यवसाय सामान्य रहेगा तथा आय-व्यय संतुलित रहेगा।

धनु: मित्रों और संबंधियों का सहयोग मिलेगा। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। जोखिम लेने से बचें।

मकर: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल होंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यवसाय सामान्य रूप से चलता रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। अपनों के साथ संबंध खराब न करें। भ्रम की स्थिति से बचें और काम में सावधानी रखें।

कुंभ: परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोग विवेक से कार्य करें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। बड़ों का मार्गदर्शन लाभकारी सिद्ध होगा।

मीन: किसी अप्रिय समाचार की आशंका है। पुराना रोग परेशान कर सकता है। दूसरों से अधिक अपेक्षा करना दुख का कारण बन सकता है। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय सामान्य रहेगा तथा लाभ के अवसर मिलेंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Acharya Pranav Mishra Picture

आचार्य प्रणव मिश्रा  www.samridhjharkhand.com  वेबसाइट में ज्योतिष विभाग देखते हैं. वे झारखण्ड के रांची के रहने वालें हैं. समृद्ध झारखण्ड वेबसाइट में ज्योतिष, राशिफल, धर्म- ज्ञान, वास्तु इत्यादि विषयों पर लिखते हैं. आचार्य प्रणव को ज्योतिष में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है. उन्होंने झारखण्ड के रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष की पढ़ाई की है. आचार्य प्रणव ने हिंदुस्तान न्यूज़ पेपर, रांची से करियर की शुरुआत की. हिंदुस्तान न्यूज़ पेपर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर में लिखने का काम किया है. 

Latest News

ग्रहों की शुभ चाल से बढ़ेगी आय, जानिए आज का राशिफल ग्रहों की शुभ चाल से बढ़ेगी आय, जानिए आज का राशिफल
Ramgarh News: विधायक प्रतिनिधि जाकिर अख्तर ने सुनीं आम जनता की समस्याएं, कार्यालय प्रभारी गुलाम सरवर भी रहे उपस्थित
Ramgarh News: बैंक ऑफ इंडिया में विदाई समारोह, शाखा प्रबंधक जयप्रकाश साहू और प्रदीप गुप्ता को दी गई भावपूर्ण विदाई
Palamu News: JTET में मगही, भोजपुरी और अंगिका को शामिल करने की मांग तेज, छात्र नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा मांग पत्र
Palamu News: एमके डीएवी चियांकी के जय मंजश लकड़ा बने टॉपर, 97.2% अंक लाकर विद्यालय का नाम किया रोशन
Dumka News: प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, हेमंत सरकार की नीतियों को बताया किसान विरोधी
Dumka News: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, नोडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा
Dumka News: प्रमंडलीय आयुक्त का औचक निरीक्षण, संथाल परगना कमिश्नर संजय कुमार ने जांचीं फाइलें
Dhanbad News: जनता दरबार में पहुंचे उपायुक्त, सुनीं आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: सुरक्षा व्यवस्था का डीएसपी ने लिया जायजा, जवानों को दिए सख्त निर्देश
Dhanbad News: चीरागोड़ा श्मशान रोड के मैदान में मिला मोबाइल दुकानदार का शव, इलाके में तनाव
Pakur News: प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन