आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

06 मई 2026: जानें आज किन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
(राशिफल)

आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मेष: नवम भाव मे चंद्रमा है। धर्म मे मन लगेगा। पिता से लाभ होगा। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। 

वृषभ: मानसिक उलझन वाला दिन होगा। पहले से किया गया निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें। किसी की जमानत देने का जोखिम न लें। भविष्य की चिंता रहेगी। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे। धर्म मे मन लगेगा।

मिथुन: जीवनसाथी के साथ कही घूमने का योग है। आर्थिक लाभ का भी योग है। किसी से विवाद होगा। मिजाज खुशनुमा रहेगा। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड सकता है। बोलने से पहले विचार करें।

कर्क: ब्यपार से लाभ होगा। समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचते हुए फालतू खर्च से बचें। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा। माता दुर्गा का पूजन करें।

सिंह: संतान से लाभ का योग है। रुका हुआ धन मिलनें की संभावना के बीच यात्रा से लाभ होगा। अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला लें उस पर कायम रहें। सन्तान से मतभेद होगा। चीनी और सत्तू का दान करें।

कन्या: व्यवसाय में नई योजना लागू होगी। कार्यस्थल में बदलाव संभव है।अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। गणेश मंदिर में फल का दान करे।

तुला: भाई से कोई लाभ का योग है। समय पर कार्य होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। दूध का दान करें।

वृश्चिक: कोई पुराना और खोया हुआ धन प्राप्त होगा। पराक्रम से कार्य सिद्ध होगा। नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। परिवारिक कार्यक्रर्मों में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। 

धनु: समय बहुत ही उत्तम है। परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। संतान सुख मिलेगा। अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी सुनाई बातों से दूर रहें। गुरु गायत्री का जाप करना चाहिए।

मकर: रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। पेट सम्बंधित रोग सम्भव है। प्रियजन को मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। मिठाई और फल का दान करें।

कुंभ: आय के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। गलत लोगों से बचना चाहिए। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेंगी। परिवार में बुजुर्गो का साथ मिलेगा। शनि को बल दे।

मीन: माता के स्वास्थ पर विशेष ध्यान रखें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। चोरी आदि से हानि हो सकती है सावधानी बरतें। मंदिर में झाड़ू का दान करें।

 

Edited By: Anjali Sinha
Acharya Pranav Mishra Picture

आचार्य प्रणव मिश्रा  www.samridhjharkhand.com  वेबसाइट में ज्योतिष विभाग देखते हैं. वे झारखण्ड के रांची के रहने वालें हैं. समृद्ध झारखण्ड वेबसाइट में ज्योतिष, राशिफल, धर्म- ज्ञान, वास्तु इत्यादि विषयों पर लिखते हैं. आचार्य प्रणव को ज्योतिष में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है. उन्होंने झारखण्ड के रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष की पढ़ाई की है. आचार्य प्रणव ने हिंदुस्तान न्यूज़ पेपर, रांची से करियर की शुरुआत की. हिंदुस्तान न्यूज़ पेपर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर में लिखने का काम किया है. 

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी