Pakur News: संगठन की मजबूती ही जीत का आधार: जयपुर पंचायत में 3 बूथ समितियों का हुआ गठन

प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद और मो. असद ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

Pakur News: संगठन की मजबूती ही जीत का आधार: जयपुर पंचायत में 3 बूथ समितियों का हुआ गठन
(फ़ोटो)

पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत जयपुर पंचायत में झामुमो की पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई। प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की उपस्थिति में अमितपुर और जयपुर छीठ के 3 बूथों पर समितियों का गठन किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी जनगणना और मतदाता सूची को लेकर सतर्क रहने के साथ-साथ हेमंत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुँचाने का निर्देश दिया गया। वक्ताओं ने बूथ स्तर के पदाधिकारियों को पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया।

महेशपुर: प्रखंड के जयपुर पंचायत में आज पंचायत अध्यक्ष बोकुल शेख की अध्यक्षता में एक पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसका संचालन पंचायत सचिव मार्जेन शेख ने किया। बूथ समिति गठन को लेकर आयोजित इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, मो. असद एवं मोताहार शेख उपस्थित रहे।
 
बैठक के दौरान जयपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम अमितपुर और जयपुर छीठ में कुल 3 बूथों पर बूथ समिति का गठन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने चयनित बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी झामुमो के जुझारू सिपाही हैं और पार्टी ने आप सभी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिस पर  आप सभी को खरा उतरना आवश्यक है। उन्होंने आगामी SIR एवं जनगणना को ध्यान में रखते हुए सभी बूथ पदाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी मतदाता छूट न जाए।

उन्होंने आगे कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी की नींव बूथ समिति होती है, इसलिए सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथ पर ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करें। इस बैठक में दिलीप मंडल, अमित माल, अनारूल शेख, रेहान शेख, रिया माल, पायल माल, सोनामुनी माल, माली मंडल, टैगोर माल सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Dhanbad News: डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शंखनाद, 'एचएलओ ऐप' से घर-घर जाकर जुटेगा डेटा
Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज