Ramgarh News: जेएसएलपीएस की पहल: पोषण पखवाड़ा में ग्रामीणों को संतुलित आहार का संदेश
9 से 23 अप्रैल तक चल रहा पोषण पखवाड़ा अभियान
रामगढ़ जिले में जेएसएलपीएस के तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा 2026 के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गोला प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक और पौष्टिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई।
रामगढ़: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक जिले भर में विभिन्न जागरूकता एवं सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में ग्राम संगठन (वीओ) एवं संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) की बैठकों में पारंपरिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री का प्रदर्शन कर समुदाय को संतुलित आहार एवं पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

जिले के विभिन्न आँगनबाड़ी केंद्रों में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन एवं जेएसएलपीएस के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कुपोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।
सुजीत सिन्हा
