Ramgarh News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा कार्यकर्ता एकजुट, गोला में हुई बड़ी बैठक
महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर जताया रोष
रामगढ़ के गोला में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहू के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा हुई।
रामगढ़: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के ऐतिहासिक महत्व और महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार के कदमों को रेखांकित करने के लिए डीवीसी चौक,गोला स्थित माँ छिन्नमस्तिका लॉज में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। गोला मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम के प्रभारी निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, जिला मंत्री बबलू साव, जिला सह कोषाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, छोटानागपुर प्रमंडल के सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विपक्ष द्वारा बिल पास न करने पर जताया रोष
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से इस बात पर चर्चा की गई कि जहाँ एक ओर देश महिला आरक्षण और उनके अधिकारों की दिशा में आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों द्वारा बिल को पास न करना विकास की राह में बाधा उत्पन्न करने जैसा है। अध्यक्ष जितेंद्र साहू और इस कार्यक्रम के प्रभारी दिनेश प्रसाद ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान और उनके राजनीतिक अधिकारों की रक्षा के लिए लाया गया है।

( रामगढ़ से सुजीत सिन्हा की रिपोर्ट )
