Ramgarh News: डीएवी रजरप्पा का शानदार रिजल्ट: 10वीं में शत-प्रतिशत सफलता, आलोक बने टॉपर

192 छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा, सभी हुए सफल

Ramgarh News: डीएवी रजरप्पा का शानदार रिजल्ट: 10वीं में शत-प्रतिशत सफलता, आलोक बने टॉपर

सीसीएल रजरप्पा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर शानदार उपलब्धि दर्ज की है।

रामगढ़: सीसीएल रजरप्पा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, रजरप्पा के लिए वर्ष 2026 अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया, जिसमें विद्यालय ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया। विद्यालय के कुल 192 छात्र-छात्राएँ परीक्षा में सम्मिलित हुए थे और सभी ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस वर्ष 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 19 रही, जो विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। इस वर्ष के टॉपर आलोक कुमार बर्मन ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त आयुष कश्यप ने 96.40 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए विज्ञान एवं संस्कृत विषय में शत-प्रतिशत (100) अंक प्राप्त कर विद्यालय में नया कीर्तिमान स्थापित किया। अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में असद अब्दुल्ला (95.00%), ज्योति कुमारी (93.60%), रितेश राज (93.60%), रौनक राज (93.60%), गुंजन कुमारी (93%), अनुप्रिया चौधरी (92.80%), मृत्युंजय कुमार (92.20%), अभय कुमार (91.80%), शुभ कुमार (91.60%), साक्षी बक्शी (91.20%), आर्यंत सिंह (91.00%), पीयूष शामल (91.00%), चाहत कुमारी (90.60%), अदिति  चंद्रा (90.40%), अनन्या कुमारी (90.40%), दिव्यांशु कुमार (90.40%) एवं अभिषेक कुमार सिंह (90.00%) शामिल हैं।

विद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ० आर० के० साहू ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी शिक्षकों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read More.. Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल का जलवा: 10वीं बोर्ड में जिले के टॉप-2 स्थान पर कब्जा

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अफेयर का चढ़ा जुनून, पति बना रास्ते का कांटा! प्रेमी संग मिलकर बीच सड़क पर ही खौफनाक वारदात को दिया अंजाम अफेयर का चढ़ा जुनून, पति बना रास्ते का कांटा! प्रेमी संग मिलकर बीच सड़क पर ही खौफनाक वारदात को दिया अंजाम
आग से बचाव की ट्रेनिंग: गिरिडीह स्कूल में लाइव डेमो से जागरूक हुए विद्यार्थी
Giridih News: भीषण गर्मी में राहत: सरिया महिला समिति ने 800 लोगों को पिलाया सत्तू शर्बत
Sahebganj News: मालदा मंडल में RPF की बड़ी कार्रवाई, हथियार, शराब और चोरी के मोबाइल बरामद
तमिलनाडु में भीषण धमाका, 25 लोगों की मौत के बाद सियासी हलचल तेज
झारखंड में स्कूलों का समय बदला, 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल
Deoghar News: मधुपुर कोर्ट परिसर में वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन, लोगों को बड़ी राहत
Giridih News: PC & PNDT अधिनियम को लेकर सख्ती, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
Pakur News: झामुमो कार्यकर्ता कुबराज मरांडी के निधन पर विधायक स्टीफन मरांडी ने जताया शोक
दुनिया की तेल लाइफलाइन पर खतरा, होर्मुज में अमेरिका क्यों उतार रहा रोबोट और ड्रोन?
Pakur News: पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, कुपोषण मुक्त समाज का लिया संकल्प
Sahebganj News: थाना प्रभारी ने व्यवसाई के साथ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा