राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम को मिला नया कोच

छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित होगी प्रतियोगिता

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम को मिला नया कोच
सुशांत सौरभ (फाइल फोटो)

Sahibganj के NIS कोच Sushant Saurabh को झारखंड अंडर-20 कुश्ती टीम का कोच नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता Bhilai में आयोजित होगी। यह पहला मौका है जब उन्हें राज्य टीम के कोच की जिम्मेदारी मिली है।

साहिबगंज: जिला कुश्ती संघ के NIS कोच सुशांत सौरभ को छत्तीसगढ़ के भिलाई, दुर्ग में आयोजित अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड अंडर-20 कुश्ती टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

यह उनके लिए पहला मौका है जब उन्हें झारखंड राज्य कुश्ती टीम के लिए कोच बनाया गया है। सुशांत सौरभ ने बताया कि झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार और साहिबगंज जिला कुश्ती संघ की सचिव नमिता शर्मा का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड कुश्ती टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी।

इस नियुक्ति पर जिला प्रशासन, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष रमेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, सदस्य अंगद यादव, जिला खेल पदाधिकारी हर्ष गुप्ता, जिला कुश्ती संघ की सचिव नमिता शर्मा सहित अन्य खेल प्रेमियों ने सुशांत सौरभ को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले, साहिबगंज के दो पहलवान, सुशांत सौरव (97 किग्रा) और मनीष यादव (86 किग्रा) ने सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया था।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप