दोस्त ही निकला आरोपी! गिरिडीह गोलीकांड का चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार किया बरामद

दोस्त ही निकला आरोपी! गिरिडीह गोलीकांड का चौंकाने वाला खुलासा

गिरिडीह में गोली लगने के मामले का खुलासा हुआ है, पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किया है।

गिरिडीह : जिले के गांडेय थाना इलाके के झरघट्टा में गोली लगने से घायल हुए युवक के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में गोली चलाने के आरोपित को गिरफ्तार कर कर उसके पास से 7.65 एमएम के पिस्टल

बरामद किया है। बताया गया कि जिस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह घायल टिंकू मरीक का दोस्त है। गिरफ्तार युवक ने घटना की विस्तृत जानकारी भी पुलिस को दी है ।

उल्लेखनीय है कि सोमवार देर शाम गांडेय थाना इलाके के झरघट्टा में गोली चली थी जिसमें मुफस्सिल थाना इलाके के जामाबाद निवासी टिंकू मरीक के पेट में गोली लगी थी। गोली लगाने के बाद घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।

इस संबंध में मंगलवार को एसडीपीओ जीत बाहान ऊरांव ने कहा कि टिंकू मरीक को गोली लगने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपित नेे बताया कि टिंकू ही पिस्टल लेकर आया था। उसी पिस्टल को वह चेक कर रहा था। इसी दौरान फायर होने से गोली टिंकू के पेट में जा लगी। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने यह भी बताया कि उसने पिस्टल दुखिया महादेव के पास जमीन के नीचे गाड़ कर रखा था इसके बाद पुलिस ने पिस्टल बरामद कर लिया।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: पुलिस सभागार में तीन दिवसीय साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आगाज
Hazaribagh News: रामनवमी को शांतिपूर्वा संपन्न कराने में नए थाना प्रभारी की रही सराहनीय भूमिका 
Dhanbad News: अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से गिरे 16 वर्षीय ऋषव की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल हुआ घोषित सत प्रतिशत रिजल्ट 
Lohardaga News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Dhanbad News: बसपा की जोन-3 स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर मंथन
Deoghar News: IDSP-IHIP प्रशिक्षण आयोजित, संचारी रोगों की रोकथाम पर दिया गया जोर
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं की प्रगति पर उपायुक्त ने की व्यापक समीक्षा
Deoghar News: साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार: चार शातिर ठग गिरफ्तार, कस्टमर केयर बन करते थे ठगी
Sahebganj News: पतना मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का सफल समापन
Sahebganj News: नाला जाम के कारण बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, सरकार ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन