Hazaribagh News: रामनवमी को शांतिपूर्वा संपन्न कराने में नए थाना प्रभारी की रही सराहनीय भूमिका 

पुलिस ने 345 लोगों के खिलाफ की BNSS 126 के तहत कार्रवाई

Hazaribagh News: रामनवमी को शांतिपूर्वा संपन्न कराने में नए थाना प्रभारी की रही सराहनीय भूमिका 
(दीपक कुमार सिंह)

बड़कागांव के नए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण करने के महज 15 दिनों के भीतर रामनवमी और ईद जैसे त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराकर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाते हुए 345 संदिग्ध लोगों के खिलाफ BNSS की धारा 126 के तहत कार्रवाई की। थाना प्रभारी ने इस सफलता का श्रेय वरीय अधिकारियों के मार्गदर्शन और ग्रामीणों के भरपूर सहयोग को दिया है।

बड़कागांव: थाना के नए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने महज 15 दिनों के अंदर रामनवमी और ईद जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियां भरा पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में विशिष्ट पहचान बना ली है। गांव के प्रबुद्ध ग्रामीणों के साथ काफी प्रेम भाव देखा गया वहीं शरारती तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का भी संकेत दिया था। जिसके कारण ग्रामीणों के सहयोग से 345 लोगों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126 के तहत अप्रत्यक्ष रूप से जकड़ कर रखने का काम किया गया। 

ताकि अपनी आदत से बाज आए, और रामनवमी शांतिपूर्वक संपन्न हो सके रामनवमी में बड़कागांव, महुदी, बादम, चौपदार बलिया जैसे संवेदनशील क्षेत्र में तनिक भी तनावपूर्ण स्थिति नजर नहीं आई। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि वरीय पदाधिकारीओ की दिशा निर्देश पर ही मैंने काम किया, जिसमें ग्रामीणों का अत्यंत सहयोग मिला जिसके कारण बड़का गांव में ईद और रामनवमी दोनों शांतिपूर्वक संपन्न हो पाया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: पुलिस सभागार में तीन दिवसीय साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आगाज
Hazaribagh News: रामनवमी को शांतिपूर्वा संपन्न कराने में नए थाना प्रभारी की रही सराहनीय भूमिका 
Dhanbad News: अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से गिरे 16 वर्षीय ऋषव की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल हुआ घोषित सत प्रतिशत रिजल्ट 
Lohardaga News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Dhanbad News: बसपा की जोन-3 स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर मंथन
Deoghar News: IDSP-IHIP प्रशिक्षण आयोजित, संचारी रोगों की रोकथाम पर दिया गया जोर
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं की प्रगति पर उपायुक्त ने की व्यापक समीक्षा
Deoghar News: साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार: चार शातिर ठग गिरफ्तार, कस्टमर केयर बन करते थे ठगी
Sahebganj News: पतना मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का सफल समापन
Sahebganj News: नाला जाम के कारण बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, सरकार ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन