Bokaro News: जनरल अस्पताल में' ग्लूदकोमा जागरूकता सप्ताह' का आयोजन
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे डॉ. बिभूति भूषण करुणामय
बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) के नेत्र विभाग ने 'ग्लूतकोमा जागरूकता सप्ताह' के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि डॉ. बिभूति भूषण करुणामय और नेत्र विशेषज्ञों ने 'काला मोतिया' के खतरों के प्रति जनता को आगाह किया। डॉक्टरों ने जोर दिया कि नियमित जांच से इस साइलेंट बीमारी की पहचान कर स्थायी अंधापन रोका जा सकता है। बीएसएल (BSL) प्रशासन ने डिजिटल माध्यमों से लोगों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का सार्थक प्रयास किया है।
बोकारो: इस्पात संयंत्र के बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) के नेत्र विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 'ग्लूेकोमा जागरूकता सप्ताह' के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता को 'ग्लूाकोमा' जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सचेत करना और समय रहते इसके निवारण के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. बिभूति भूषण करुणामय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

समय पर नियमित जाँच और उचित डॉक्टरी परामर्श ही व्यक्ति को पूर्ण अंधापन का शिकार होने से बचाने का एकमात्र उपाय है। आम जनता के बीच इस बीमारी के लक्षणों और बचाव के तरीकों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा सूचनात्मक वीडियो और पोस्टरों का प्रदर्शन किया गया।इन डिजिटल एवं दृश्य माध्यमों की सहायता से उपस्थित लोगों को आँखों की सेहत के प्रति जागरूक रहने और नियमित अंतराल पर नेत्र परीक्षण कराने की सलाह दी गई।यह आयोजन बोकारो जनरल अस्पताल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य और दृष्टि सुरक्षा की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ग्लू कोमा जैसी साइलेंट बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाकर बीएसएल न केवल अपने कर्मियों बल्कि संपूर्ण समाज के लिए निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है, जो एक स्वस्थ और दृष्टि-दोष मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक सार्थक कदम है।
