Dumka News: रामगढ़ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित
बीडीओ ने प्रभावितों की सूची जिला आपदा विभाग को भेजने के दिए निर्देश
रामगढ़ प्रखंड सभागार में प्रमुख बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बीडीओ ने आगामी गर्मियों को देखते हुए खराब जल स्रोतों की सूची मांगी और हाल ही में आई आंधी-बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट जिला आपदा विभाग को भेजने का निर्देश दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने अस्पताल में उपलब्ध निशुल्क जांच सुविधाओं की जानकारी दी, वहीं शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में इको क्लब के गठन और जर्जर भवनों की स्थिति पर अपनी रिपोर्ट साझा की।
रामगढ़: प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी/कर्मियों ने भाग लिया इस दौरान कई पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अपने संबंधित क्षेत्रों में हो रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजना की जानकारी प्राप्त की। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय द्वारा आने वाले ग्रीष्म काल को देखते हुए सभी उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों को अपने पंचायत में खराब पड़े चापाकल/जलमीनारों की सूची की मांग की गई। साथ ही सदन में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा बारी बारी से विभिन्न विभाग द्वारा जानकारी प्राप्त की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ द्वारा बताया गया कि उक्त केंद्र में कुल 18 प्रकार कि निशुल्क रक्त जांच की जाती है एवं टीवी के रोगियों के जांच हेतु निशुल्क एक्सरे करने की भी व्यवस्था है।

जिसमें किए गए वृक्षरोपण की सूची प्रखंड कार्यालय रामगढ़ को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में भातुड़िया बी के पंचायत समिति सदस्य नवनीत शेखर द्वारा बताया गया कि ग्राम सारमी के प्राथमिक विद्यालय सारमी का पुराना भवन जर्जर है जिसमें कभी कभी बच्चे खेलने घुस जाते हैं उसे ध्वस्त कराने की आवश्यकता है जिसमें बीपीओ शिक्षा विभाग द्वारा बताया गया कि उक्त विद्यालय के भवन को ध्वस्त करने का प्रस्ताव जिला को भेजा गया है।सभी विभाग के समीक्षा के उपरांत प्रमुख बाबूलाल मुर्मू द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर सभा की समाप्ति की गई।
