Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 

शिक्षा, राजस्व और आपूर्ति से जुड़े आवेदनों का होगा समाधान

Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
(उपायुक्त अजय नाथ झा)

बोकारो समाहरणालय में आयोजित 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त अजय नाथ झा ने 31 से अधिक शिकायतों पर जनसुनवाई की। इस दौरान एक भावुक क्षण तब आया जब पिंड्राजोरा की दिव्यांग मां लुधु कुमारी अपने छोटे बेटे मोती के साथ बड़ी बेटी के नामांकन की गुहार लेकर पहुंचीं। उपायुक्त ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत करुणा कुमारी का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चास में नामांकन कराने का निर्देश दिया, ताकि आर्थिक तंगी के कारण उसकी शिक्षा न रुके।

बोकारो: समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम (जनता दरबार) में उपायुक्त अजय नाथ झा ने आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की। कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा भावुक पल भी आया, जिसने पूरे सभागार का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दिव्यांग मां लुधु कुमारी के साथ पहुंचा नन्हा मोती, बहन की पढ़ाई के लिए लगाई गुहार। जनता दरबार में चास के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र निवासी दिव्यांग मां लुधु कुमारी अपने छोटे बेटे मोती कुमार महतो के साथ पहुंची थी। नन्हा बेटा अपनी बड़ी बहन करूणा कुमारी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चास में नामांकन की उम्मीद लेकर आया था। 

परिवार की आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों के कारण बच्ची का नामांकन अन्य विद्यालय में नहीं हो पाया था।नन्हे बच्चे मोती और उसकी दिव्यांग मां की स्थिति देखकर उपायुक्त अजय नाथ झा ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि करूणा कुमारी का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्ची की पढ़ाई बाधित नहीं हो।

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल शिकायत सुनना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों तक संवेदनशीलता के साथ सहायता पहुंचाना भी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरती जाए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे।इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 31 से ज्यादा लोगों की क्रमवार समस्याओं शिकायतों पर सुनवाई किया। साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर समाधान करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में शिक्षा विभाग, सामान्य शाखा, चास अंचल, आपूर्ति, राजस्व संबंधित विवाद, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Pakur News: जनता दरबार में उमड़ा जनसैलाब, डीसी ने शिकायतों के त्वरित निष्पादन का दिया अल्टीमेटम
Pakur News: 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान का खाका तैयार, सामाजिक बुराइयों पर होगा कड़ा प्रहार
Pakur News: संगठन की मजबूती ही जीत का आधार: जयपुर पंचायत में 3 बूथ समितियों का हुआ गठन
Hazaribagh News: यूनिक नर्सिंग होम पर गंभीर आरोप: कथित गलत इलाज से 4 माह की गर्भवती महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन, समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
पाकुड़ में पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
Hazaribagh News: 'हमारी एएनएम का तबादला न करें', सांसद मनीष जायसवाल के पास गुहार लगाने पहुंचे ग्रामीण
Hazaribagh News: मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत प्रशिक्षित विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण
Hazaribagh News: उपायुक्त ने समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की
Bokaro News: "हम आपको सुनते हैं" जनता दरबार में उमड़ी भीड़, डीसी ने सुनीं आमजन की फरियादें
Bokaro News: समाहरणालय परिसर में  दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का किया गया वितरण