Koderma News: JEE Main 2026 में श्रेष्ठ कुमार का जलवा, 99.39 परसेंटाइल से सेक्रेड हार्ट स्कूल गौरवान्वित

99.39 परसेंटाइल के साथ जिले का नाम किया रोशन

Koderma News: JEE Main 2026 में श्रेष्ठ कुमार का जलवा, 99.39 परसेंटाइल से सेक्रेड हार्ट स्कूल गौरवान्वित

कोडरमा के सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र श्रेष्ठ कुमार ने JEE Main 2026 में 99.39 परसेंटाइल हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि से विद्यालय और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। अन्य छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कोडरमा: सेक्रेड हार्ट स्कूल के लिए यह वास्तव में गर्व, खुशी और उत्सव का विशेष क्षण है। विद्यालय के मेधावी छात्र श्रेष्ठ कुमार ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जेईई मेन 2026 में शानदार 99.39 परसेंटाइल प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता और विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

यह उपलब्धि उनके निरंतर कठिन परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का सशक्त उदाहरण है। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

अभिजीत शिवम ने 92 परसेंटाइल, गौरव सिंह ने 83 परसेंटाइल तथा अभिनव कुमार और सुमित कुमार सिंह ने 82 परसेंटाइल प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। इन सभी छात्रों की सफलता में विद्यालय द्वारा प्रदान की गई सुदृढ़ शैक्षणिक नींव, नियमित मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्रेष्ठ कुमार की यह उपलब्धि उनके समर्पण, निरंतर अभ्यास और लक्ष्य के प्रति स्पष्ट दृष्टि का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सेक्रेड हार्ट स्कूल में विद्यार्थियों को केवल पाठ्यज्ञान तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि उनमें तार्किक सोच, विश्लेषण क्षमता और समस्या समाधान के गुणों का भी समुचित विकास किया जाता है, जो उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता दिलाने में सहायक होता है।

Read More.. Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समर्पित शिक्षकों और नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति का प्रतिफल है। श्रेष्ठ कुमार ने पूरे सेक्रेड हार्ट परिवार को गौरवान्वित किया है और वे निश्चित ही भविष्य में और ऊँचाइयों को स्पर्श करेंगे।

Read More.. Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

उप-प्राचार्य प्रवीण कुमार, कोऑर्डिनेटर शगुफ्ता प्रवीण, विक्रम कुमार, टिंकू कुमार, प्रियंका मित्रा, सतीश कुमार सहित समस्त विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं सहपाठियों ने श्रेष्ठ कुमार और अन्य सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। सेक्रेड हार्ट स्कूल निरंतर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी ऐसे ही गौरवपूर्ण उपलब्धियों के साथ नई मिसाल कायम करता रहेगा।

Read More.. कोडरमा NCC कैंप में कैडेट्स का जोश हाई, 26 जनवरी परेड की तैयारी तेज

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अमृतसर में पाकिस्तान लिंक ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश, 5 तस्कर गिरफ्तार अमृतसर में पाकिस्तान लिंक ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश, 5 तस्कर गिरफ्तार
झारखंड में अचानक बढ़ी भीषण गर्मी की असली वजह क्या है, समझिए आसान भाषा में
Deoghar News: सोलर वाटर सप्लाई पर सख्ती, अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने किया निरीक्षण
Sahebganj News: नए डीसी से मिले नगर परिषद अध्यक्ष, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा
झारखंड में स्कूल का समय बदला, भीषण गर्मी के बीच बड़ा फैसला, यहाँ देखें नया टाइम-टेबल
Latehar News: एक चीख, भगदड़ और फिर सन्नाटा… जंगल की खामोशी में छिपा था खौफ, दो महिलाएं नहीं लौटी घर वापस?
Koderma News: JEE Main 2026 में श्रेष्ठ कुमार का जलवा, 99.39 परसेंटाइल से सेक्रेड हार्ट स्कूल गौरवान्वित
नई नवेली दुल्हन ने अगले ही दिन दिया बच्चे को जन्म, परिवार के पैरों तले खिसकी जमीन
Bokaro News: उपभोक्ताओं के लिए खास पहल: बीएसएल में ‘इलेक्ट्रिकल वीक’ से मिलेगी राहत
Giridih News: भू-माफियाओं के खिलाफ बिगुल, दोरहिया में ग्रामीणों की बड़ी बैठक
जूते पर तकरार बनी मौत की वजह, गुस्से में बड़े भाई ने छोटे भाई को कैंची से गोदा, जानिए पूरा मामला
Deoghar News: मधुपुर के माधव लच्छीरामका ने JEE में मचाया धमाल, पहले प्रयास में 99.75% अंक