Bokaro News: ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, बेटी घायल

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम किया

Bokaro News: ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, बेटी घायल
(फोटो)

बोकारो के माराफारी थाना अंतर्गत रितुडीह में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार रिंकू देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी दिव्या कुमारी गंभीर रूप से घायल है। घटना तब हुई जब एक गिट्टी लदे ट्रक के तेज हॉर्न से महिला असंतुलित होकर गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है। गौरतलब है कि इसी इलाके में लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी गुस्सा है।

बोकारो: माराफारी थाना क्षेत्र के रितुडीह स्थित शिव मंदिर और दुर्गा मंदिर के बीच मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेक्टर-3सी आवास संख्या 694 निवासी सुनील कुमार राम की पत्नी रिंकू देवी अपनी बेटी दिव्या कुमारी के साथ स्कूटी (संख्या जेएच 09 बीजे 9947) से बालीडीह स्थित अपनी बहन के घर से लौट रही थीं। इसी दौरान रितुडीह में शिव मंदिर और दुर्गा मंदिर के बीच पीछे से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक (संख्या जेएच 09 ए ए 9958) ने जोरदार हॉर्न बजाया, जिससे महिला असंतुलित होकर गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में रिंकू देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास करते हुए मामले की जांच में जुट गई।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व इसी क्षेत्र में एक अन्य महिला की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। उस समय प्रशासनिक अधिकारियों ने दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद इस इलाके में लगातार हादसे हो रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

Read More.. Bokaro News: केएम मेमोरियल अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप